ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन पर फैसले की प्रतीक्षा में एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक घरेलू-अंतर्राष्ट्रीय बुकिंग रोकी
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

लॉकडाउन पर फैसले की प्रतीक्षा में एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक घरेलू-अंतर्राष्ट्रीय बुकिंग रोकी

By @dmin Published April 4, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 30 अप्रैल तक की बुकिंग रोक दी है। एयरलाइंस ने 14 अप्रैल को समाप्त होने जा रहे लॉकडाउन की अवधि पर सरकार के फैसले की प्रतीक्षा के कारण यह फैसला किया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूसरी ओर इंडिगो, स्पाइस जेट और गोएयर ने कहा है कि वे 15 अप्रैल से घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग कर रहे हैं। स्पाइस जेट और गोएयर ने कहा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक मई से टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग अभी तक निलंबित है। फुल सर्विस कैरियर विस्तारा ने कहा है कि उसने 15 अप्रैल से यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गो पर कामर्शियल उड़ानें 14 अप्रैल तक निलंबित हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार से 30 अप्रैल तक बुकिंग बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘हम 14 अप्रैल के बाद के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्पाइस जेट और गोएयर के प्रवक्ता ने कहा कि 15 अप्रैल से घरेलू उड़ानों और एक मई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा के लिए बुकिंग खुली है।
विस्तारा प्रवक्ता ने कहा अभी तक हम 15 अप्रैल से आगे के लिए बुकिंग जारी रखे हुए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कोई अधिसूचना आती है तो हम कार्रवाई करेंगे। नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खारोला ने कहा गुरुवार को कहा था कि एयरलाइन 14 अप्रैल के बाद की किसी तारीख के लिए टिकट बुकिंग करने के लिए स्वतंत्र हैं।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को 21 दिवसीय लॉकडाउन के दौरान विमानों के परिचालन के लिए अस्थायी तौर पर दी गई अनुमति (एयरवर्दीनेस रिव्यू सर्टिफिकेट-एआरसी) की अवधि बढ़ा दी है। अब एआरसी तीन जुलाई तक प्रभावी होगा। डीजीसीए ने कहा है कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान भी मालवाहक, चिकित्सा सामग्री का परिवहन करने वाले विमानों और समुद्री सुरक्षा में लगे हेलीकॉप्टरों को डीजीसीए से अनुमति लेने के बाद उड़ान भरने की अनुमति है।

You Might Also Like

आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस : आठ विभागों की 43 सेवाएं शामिल

@dmin April 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंस्टाग्राम पर अनन्या के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
Next Article सेंसेक्स में 2.39 और निफ्टी में 2.06 फीसदी की रही ‎गिरावट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?