ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लगभग 3,50,000 रूपये का 80 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhUncategorized

लगभग 3,50,000 रूपये का 80 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जप्त

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

बलौदाबाजार। कुछ दिनों पूर्व से लाक डाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में गोवा शराब की सप्लाई होने की सूचना बार.बार प्राप्त हो रही थी। कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमेरा एवं ग्राम खम्हरिया के कुछ लोगो के मध्य अंग्रेजी गोवा शराब सप्लाई की बहुत बड़ी डील पक्की होने वाली है। कि सूचना पर इस शराब तस्करी के अवैध कार्य में शामिल एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसमें उसने ग्राम अमेरा के राकेश सोनवानी द्वारा ग्राम अमेरा में एक झोपड़ी नुमा मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब डंप करना बताया। उक्त अवैध शराब ग्राम अमेरा में मध्य रात्रि में ही डंप किया गया था। राकेश सोनवानी शराब का मुख्य सरगना तथा इस प्रकरण का मुख्य आरोपी है तथा उसके साथ शराब तस्करी के कार्य में कुछ और लोग भी शामिल है। तत्पश्चात कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए ग्राम अमेरा में मध्य प्रदेश का अंग्रेजी गोवा शराब डंप करने की सूचना पक्की की गई।
उक्त बात की सूचना तत्काल प्रशांत कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा एवं श्रीमती निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार को दी गई तथा उनके कुशल मार्गदर्शन में श्रीमती अंकिता शर्मा आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मध्यरात्रि ग्राम अमेरा मे रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें 80 पेटी अंग्रेजी गोवा मध्यप्रदेश निर्मित शराब कुल कीमती लगभग 3,50,000 रूपये जप्त किया गया है। प्रकरण में 04 आरोपी राकेश सोनवानी, सुदेश सोनवानी, उमेश साहू एवं पिंटू चंद्राकर को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्यवाही मे आईपीएस अंकिता शर्मा के साथ तारेश साहू प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक तथा थाना भाटापारा ग्रामीण के आरक्षक सतीश साहूए टिकेश्वर साहू, रवि कंवर, दिनेश जांगड़े, लोरिक शाडिल्य, सुनील पैकरा, मोहन सिदार, उषा पटेल, राकेश हिरवानी एवं महेंद्र धृतलहरे का उल्लेखनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ के किसान, उद्यमी और निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक बाजार का सीधा लाभ, रायपुर में खुलेगा APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय
छत्तीसगढ़ आश्रय स्‍थलों में प्रवासी श्रमिकों का मानसिक तनाव दूर करने की देगा सुविधा
दुर्ग में सॉफ्वेयर इंजीनियर के घर लाखों की चोरी, नगदी सहित लैपटॉप, आईपैड ओर हार्डडिस्क तक ले गए चोर
एक पेड़ मां के नाम : पुलिस लाइन में 2005 बैच के पुलिस कर्मियों ने रोपे 22 पौधे
Big news : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के लिए पहुंची थी सीएम, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन के निर्देश पर तहसील कार्यालय में जरूरतमंदों की सहायता करने अनाज बैंक की स्थापना
Next Article शहर को सेनेटाईज करने फायरब्रिगेड वाहन से प्रारंभ किया गया दवाई का छिड़काव

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?