ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरीब, भूखे लोगों को चिन्हित कर भोजन उन तक पहुॅचायें-विधायक  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

गरीब, भूखे लोगों को चिन्हित कर भोजन उन तक पहुॅचायें-विधायक  

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

एैसे संकट के समय किया गया दान, महादान कहलायेगा
दुर्ग. शहर विधायक माननीय श्री अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज निगम मुख्य कार्यालय में वार्डो से उपस्थित होने वाले वार्ड जनप्रतिनिधियों को उनके द्वारा दिये गये संख्या के अनुसार उन्हें उनके वार्डो के गरीब परिवारों, व भूखे लोगों के लिए भोजन वितरण किया गया।उन्होनें इस मौके पर निगम अधिकारियों से कहा पूरे 60 वार्डो में एैसे असहाय और मजदूर रहते हैं जो लाॅकडाउन में यहाॅ तक नहीं आ सकते हैं।उनके वार्ड पार्षदों से उनकी संख्या प्राप्त कर चिन्हित करें और उन तक भोजन पहुॅचाने की व्यवस्था रखें।उन्होनें सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध व अपील कर कहा एक ही वार्ड से कई लोग भोजन लेने ना आयें, लाॅकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। वार्ड पार्षद एैसे लोगों की सूची संख्या दिये हैं।
उन्होनें कहा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जारी लाॅकडाउन में सभी प्रकार की सेवाएॅ बंद हैं।हम जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी हो गई है कि हमारे शहर, वार्ड का कोई भी नागरिक,मजदूर भूखा ना रहें।उनके परिवार को अनाज, राशन प्राप्त हो। उन्होनें कहा निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार निगम के अधिकारी कर्मचारी भोजन वितरण करने कार्यालय में बैठे हुये हैं। वार्ड पार्षद अपने वार्ड के एैसे लोगों की सूची और संख्या निगम अधिकारी के पास दिये हैं, जिसके आधार पर गरीब लोगों के लिए भोजन प्राप्त कर सकते हैं।निगम द्वारा आज नयापारा वार्ड, राजीवनगर, किल्लामंदिर वार्ड, गिरधारीनगर, मोहननगर वार्ड 13, गायत्री मंदिर वार्ड 25, पोलसायपारा वार्ड 27, पचरीपारा वार्ड, आजाद वार्ड, कसारीडीह वार्ड, गुरुघासीदास वार्ड, उरला वार्ड 58 सहित कुल 1500 लोगों के लगभग गरीबों को आज यहाॅ से भोजन वितरण किया गया।
विधायक श्री वोरा एवं महापौर श्री बाकलीवल कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बेहद गंभीर हैं।शहर का कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहें, इसकी व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिये।उन्होनें कहा शासन से जितनी भी सुविधा गरीब, मजदूर व दिहाड़ी मजदूरों को दिया जा रहा है उसके अलावा हमारे शहर के दानदाताओं द्वारा निरंतर इस संकट की घड़ी में हमसे और शासन प्रशासन से जुड़े हुये हैं और दान राशि के रुप में उनका सहयोग हमें मिल रहा है।उन्होनें कहा इस विषय परिस्थिति में उनका दिया गया यह दान, इस अभियान के लिए महादान साबित होगा।भोजन वितरण के दौरान एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, मनीदप सिंह भाटिया, दीपक साहू, संजय कोहले, पार्षद विजयेंन्द्र भारद्वाज, मनीष साहू,राजकुमार नारायणी, मनीष बघेल, ओमप्रकाश सेन, सुश्री श्रद्धा सोनी, बृजलाल पटेल, पूर्व पार्षद व समाजसेवा दिलीप बाकलीवाल और निगम अधिकारी कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी व अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।  

लूट के आरोपी की अस्पताल में मौत, पुलिस व जेल प्रशासन पर लगा मारपीट का आरोप…. सीएसपी ने जारी किया बयान… जानिए क्या कहा?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती
इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री के लिए नोटिफिकेशन जारी, तीन जनवरी से कर सकते हैं आवेदन
Breaking News : वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत बताएंगे यू-ट्यूबर्स, रेलवे ने दिया ऑफर… ऐसे बनाएं प्रमोशनल Video
गुस्ताखी माफ: 99 का चक्कर और इमोशनल ब्लैकमेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुलभ शौचालयों, सार्वजनिक शौचालय के साथ बाजार क्षेत्रों को किया गया सैनिटाईज का छिड़काव  
Next Article मिमि चक्रवर्ती ने साझा किया मजेदार पोस्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?