बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कोरोना वायरस के चलते घर पर वर्कआउट कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक भारी व्यायाम दिनचर्या के बाद खुद की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने तस्वीर के साथ ही कैप्शन देते हुए लिखा कि “द वर्कआउट पाउट…इट्स ए थिंग…रियली! हैशटैग वकआउटफ्रॉम होम।” बाद में उन्होंने अपने बेटे तैमूर अली खान की ड्राइंग की एक और तस्वीर पोस्ट की। करीना ने फिर से इसे ‘इन-हाउस पिकासो’ के रूप में टैग किया। इसमें करीना ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, “गर्मियां जल्द ही फिर से यहां आएंगी। एक दिन समुद्र तट पर।” करीना को हाल ही में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में देखा गया था, जिसमें इरफान खान और राधिका मदान भी थे।
घर पर वर्कआउट कर रही करीना कपूर
By
@dmin
You Might Also Like
@dmin


