ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्लास्ट फर्नेस विभाग के अधिकारियों की धर्मपत्नियों ने इस्पात निर्माण प्रक्रियाओं का किया अवलोकन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

ब्लास्ट फर्नेस विभाग के अधिकारियों की धर्मपत्नियों ने इस्पात निर्माण प्रक्रियाओं का किया अवलोकन

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी कार्मिक विभाग द्वारा कार्मिक के कार्यक्षेत्र से उनकी धमपत्नियांे को रूबरू कराने के उद्देश्य से “आप भी जानिए” कार्यक्रम के अन्तर्गत संयंत्र भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्यरत् अधिकारियों की धर्मपत्नियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम अधिकारियों के जीवनसाथियों को संयंत्र के मानव संसाधन विकास केन्द्र मंे आयोजित कार्यक्रम मंें संयंत्र भ्रमण से संबंधित सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्र्रबंधक प्रभारी (ब्लास्ट फर्नेसेस) श्री एस आर सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य महाप्र्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-08) श्री तापस दासगुप्ता एवं महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी (ब्लास्ट फर्नेस) श्री एस पी सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सूर्यवंशी ने उपस्थित प्रतिभागियांे को सम्बोधित करते हुए, कहा कि संयंत्र की प्रगति में आप सभी भी सहभागी हैं। आप अपने पति को घर में सकारात्मक वातावरण प्रदान करें जिससे वे संयंत्र एवं कार्यस्थल में सुरक्षित कार्य का संपादन कर सकें। उन्होंने कहा कि संयंत्र की प्रगति में ही कार्मिकों एवं उनसे जुडे़ परिवार का विकास भी जुड़ा हुआ है।

तत्पश्चात् विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री एस पी सिंह ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संयंत्र भ्रमण में सुरक्षा के संबंध में सावधानी की जानकारी प्रदान की। इसके बाद संयंत्र भ्रमण की कड़ी में प्रतिभागियों को कोक ओवंस, प्लेट मिल, एसएमएस-2, रेल मिल, ब्लास्ट फर्नेस-07 और अंत में ब्लास्ट फर्नेस-08 का भ्रमण करवाया गया। इसके अलावा महिलाओं को उनके अपने पति के कार्यक्षेत्र तथा वहाँं की परिस्थितियों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने इस्पात निर्माण से संबंधित तकनीकी क्रियाकलापों से रूबरू हुईं।

सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक-ब्लास्ट फर्नेस व एसजीपी) श्री प्रताप शेखर नायक ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लास्ट फर्नेस कार्मिक विभाग के सभी कार्मिकों का सहयोग सराहनीय रहा।

इस प्रकार भरे भरे लगेंगे गाल
पहला मैच 4-0 से जीतने वाली भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में हारी, न्यूजीलैंंड 2-1 से जीता
तांबा तार चोरी का दूसरा आरोपी चिन्टू को नौरोजाबाद पुलिस ने मय माल के किया गिरप्तार
उत्पादन, आयोजन एवं नियंत्रण विभाग में संचार मंच का आयोजन
मुख्यमंत्री ने अपने निवास परिसर में लगाया हर्रा और चार का पौधा…. प्रदेशवासियों को दिया वृक्ष लगाने और उनकी रक्षा करने का संदेश दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फाॅयर इंजीनियरिंग मंे पीएचडी करने वाले देश के पहले व्यक्ति बने डाॅ ए आर सोनटके
Next Article नंदिनी खदान के कार्मिक बने “कर्म शिरोमणि”
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?