ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स, दुर्ग-भिलाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गरिमामय आयोजन
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

ऐकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स, दुर्ग-भिलाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गरिमामय आयोजन

By @dmin Published April 4, 2020
Share
SHARE

भिलाई. ऐकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स दुर्ग-भिलाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गरिमामय आयोजन जिला चिकित्सालय, दुर्ग के परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर मेडिकल कालेज के शिशु रोग विभाग की प्रोफेसर डाॅ. शारजा फुलझले विशेष रूप से उपस्थित थीं। इसके अतिरिक्त इस समारोह में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. बालकिशोर, बीएसपी के जे.एल.एन. अस्पताल की निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) डाॅ. जी. मालिनी, डाॅ. सुनीता कोठारी, ऐकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स, दुर्ग-भिलाई के प्रेसीडेंट डाॅ. एन. एस. ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम तथा चार्टड एकाउंटेंट श्रीमती स्मिता ठाकुर समारोह में उपस्थित रहीें।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डाॅ. शारजा फुलझले ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए आज का दिन चिंतन-मनन करने का दिन है जहां से हम नारी सशक्तिकरण को नया आयाम दे सकेंगे। समाज के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आज विकास की यात्रा में महिलाओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। मैं आप सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनांए देती हूँ।

मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण में पुरूषों को भी योगदान देना चाहिए। उन्होंने पुरूषों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी महिलाओं को बराबरी का दर्जा दें और उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग करें। नारी के विकास में ही समाज का विकास निहित है।

अतिथि वक्ता श्रीमती स्मिता ठाकुर ने अपने वित्तीय प्रबंधन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को आनलाइन ट्रांजेक्शन और सेफ बैंकिंग के प्रक्रिया को समझते हुए आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। जिससे वे किसी ठगी के शिकार होने से बच सकें। श्रीमती स्मिता ठाकुर ने आनलाइन ट्रांजेक्शन और सेफ बैंकिंग, ओ.टी.पी. व फ्राॅड फोन काल्स से बचने के उपाय सुझाए।

इस समारोह को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. बालकिशोर एवं ऐकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स, दुर्ग-भिलाई के प्रेसीडेंट डाॅ. एन. एस. ठाकुर ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन ऐकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स, दुर्ग-भिलाई की सचिव डाॅ. श्रीमती सीमा जैन तथा समन्वय डाॅ. माला चैधरी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला चिकित्सक व अन्य महिला प्रतिभागीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ का आयोजन में शामिल हुए कपिल देव, देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

एसएसपी ने ली अफसरों की मीटिंग : अपराध नियंत्रण, नवीन आपराधिक कानून व विवेचना को लेकर दिए निर्देश

रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर में 500 किलो पनीर जब्त, जांच के के बाद पता चलेगा असली है या नकली

जमीन खरीदी के हिसाब-किताब के विवाद में जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण, कलेक्टर विजय दयाराम ने संभाली कमान

@dmin April 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कैम्प प्रखंड के 121 मंदिरों से निकलेगी शोभायात्रा
Next Article महापौर, सभापति के साथ निवासियों ने सुना मुख्यमंत्री लोकवाणी संदेश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?