ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अगस्त-सितंबर में आईपीएल के आयोजन की संभावनाएं तलाश रही बीसीसीआई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अगस्त-सितंबर में आईपीएल के आयोजन की संभावनाएं तलाश रही बीसीसीआई

By @dmin
Published: April 1, 2020
Share
SHARE

मुम्बई । कोरोना महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) के मुकाबले अब अगस्त और सितंबर में आयोजित किये जा सकते हैं। आईपीएल पहले 29 मार्च से शुरु होना था पर कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था। इस बीच देश में लॉकडाउन शुरु हो गया जो अब 14 अप्रैल तक चलेगा। ऐसे में 15 अप्रैल से आईपीएल का आयोजन किसी भी हालत में संभव नजर नहीं आता है। बीच-बीच में इस तरह की खबरें भी सामने आईं कि इस साल आईपीएल को रद्द किया जा सकता है। खासकर टोक्यो ओलिंपिक एक साल के लिए स्थगित होने के बाद आईपीएल रद्द करने की आशंका और बढ़ गई थी। मगर अब एक बार फिर आईपीएल आयोजित कराने को लेकर फिर से योजना बनाई जा रही है.
एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के स्टेकहोल्डर्स टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अगस्त से सितंबर के बीच कोई विंडो तलाशने पर काम कर रहे हैं। बीसीसीआई (बीसीसीआई) ने इस बात का विकल्प खुला रखा है कि अगस्त के अंत से लेकर अक्टूबर की शुरुआत तक का जो समय है, उसमें टूर्नामेंट आयोजित कराया जा सकता है हालांकि यह तब संभव है जब अगले चार महीनों में भारत से कोरोना वायरस पूरी तरह समाप्त हो जाए। बीसीसीआई का पूरा ध्यान अभी इस बात पर है कि आगामी समय में चीजें किस दिशा में आगे बढ़ती हैं। उसी के हिसाब से आगे की योजना बनाई जाएगी। आईपीएल (आईपीएल) आयोजन टीम सभी तरह की संभावनाओं पर विचार कर रही है। इन विकल्पों में विदेशी खिलाड़ियों के बिना भी टूर्नामेंट आयोजित करने का विचार भी शामिल है।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं और हम उसी के हिसाब से फैसला करेंगे। हम अगस्त-सितंबर के बीच की विंडो तलाश रहे हैं। फिलहाल के कार्यक्रम के हिसाब से भारतीय टीम को सितंबर में एशिया कप में हिस्सा लेना है और तीन एकदिवसीय व तीन टी20 मैचों के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इसके बाद टी20 विश्व कप होना है। इसके अलावा भारतीय टीम का तीन वनडे के लिए किया जाने वाला जिम्बाब्वे दौरा भी रीशेड्यूल होना तय है।

तेरह लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण, समाज के मुख्यधारा में लौटे
अजब-गजब: हत्या की कोशिश में उम्रकैद की सजा काट रहे तेंदुए, पढ़े पूरा मामला
गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायक पार्टी से नाराज, विजयवर्गीय पहुंचे मनाने
लॉकडाउन में ट्विंकल ने वीडियो शेयर कर बताई तकलीफ
फेसबुक लाइव से रु-ब-रू हुए पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे… 18 प्लस को मुफ्त वेक्सीनेशन की घोषणा के लिए पीएम का माना आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कजिन अब्दुल्ला की मौत के ग़म में डूबे सलमान खान
Next Article एथलीट नीरज, मिताली सहित कई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दिया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?