ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली हिंसा : सिर्फ चार दिन के लिए खोले गए थो 60 से ज्यादा सोशल मीडिया अकॉउंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

दिल्ली हिंसा : सिर्फ चार दिन के लिए खोले गए थो 60 से ज्यादा सोशल मीडिया अकॉउंट

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

दिल्ली हिंसा मामले में सामने आई सनसनीखेज जानकारी 
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एसआईटी ने बताया कि सिर्फ चार दिन के लिए सोशल मीडिया के सौ से ज्यादा एकाउन्ट खोले गए थे, जिनमें भड़काऊ पोस्ट अपलोड किए गए थे। इसके अलावा अनेक अकाउंट पहले से काम कर रहे थे और लगातार लोगों को भड़काने में लगे हुए थे।दिल्ली क्राइम ब्रांच की एसआईटी और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की संयुक्त जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि ये 60 अकाउंट 22 फरवरी को खोले गए थे, जो 26 फरवरी तक सिर्फ चार दिन ही एक्टिव रहे। इसके बाद इन्हें बंद कर दिया गया। इससे यह शक बढ़ जाता है कि इन अकाउंट को दंगे के दौरान भड़काऊ सामग्री अपलोड करने के लिए ही खोला गया था। एक ही ग्रुप के सदस्य : ये अकाउंट तकरीबन एक ही इलाके से और एक ही ग्रुप के द्वारा खोले गए थे। ऐसे में इसकी भी जांच की जा रही है कि आखिरकार इस साजिश में कौन-कौन शामिल थे। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि इसके पीछे भी कुछ और लोग हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहते हुए सोशल मीडिया का ऐसा इस्तेमाल किया।एसआईटी ने दिल्लीवासियों से भी अपील की है कि मीडिया के अलावा आम नागरिक हिंसा जांच में मदद करें। जिनके पास जो तस्वीर, वीडियो फुटेज या अन्य सबूत हो वह पुलिस को मुहैया कराएं। तस्वीरें और वीडियो फुटेज उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के डीसीपी के सीलमपुर स्थित कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है। सबूत पुलिस के हवाले करने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अगर कोई इन हिंसक घटनाओं के बारे में गवाही देना चाहता हो तो उसकी जानकारी भी पुलिस गुप्त रखेगी। दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने अबतक 25 एफआईआर दर्ज किए हैं। इसमें कुछ ऐसी एफआईआर भी हैं, जिसमें अफवाह फैलाने की भी शिकायत की गई है। पुलिस ने करीब 20 ऐसे साइबर बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में सबूत एकत्र कर रही है और छापेमारी कर रही है

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काशी का निष्कासन रद्द
पोर्श लाया 1.97 करोड़ की नई SUV
सौतेली बेटी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने वाले आरोपी पिता गिरफ्तार
विभिन्न संगठन, समाजसेवी, समुदाय, व्यापारी गण जरूरतमंदों को कर रहे हैं भोजन वितरण, चाय बैंक वाली संस्था ने वितरण किया चाय
गर्मी के दौरान मुकुट नगर निवासियों को मिलेग पर्याप्त पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मशरूम से वनांचल की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर
Next Article कोरोना के भय से अमेरिका और स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?