ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जंगलों की आग से पीड़ितों की सहायता के लिए सामने आया खेल जगत
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

जंगलों की आग से पीड़ितों की सहायता के लिए सामने आया खेल जगत

By @dmin Published January 13, 2020
Share
SHARE

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के पीड़ितों की सहायता के लिए खेल जगत भी सामने आया है। विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी ने कहा है कि वह ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से मिलने वाली राशि ‘रेड क्रॉस’ संस्था को दान देंगी। बार्टी ने कहा कि वह पहले ही जानवरों के प्रति क्रूरता रोकने के लिये ‘रॉयल सोसायटी’ को 30,000 डॉलर दान में दे चुकी हैं ताकि घायल जंगली जानवरों की मदद की जा सके पर अब उन्होंने ब्रिस्बेन से मिलने वाली पुरस्कार राशि भी ‘रेड क्रॉस’ को देने का फैसला किया है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने ट्विटर पर इस मुश्किल पर चिंता जताई थी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने अभी यह तस्वीर देखी और मैं स्तब्ध हूं। ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, न्यूजीलैंड टीम को भी ये नहीं भूलना चाहिए कि हम कितने किस्मतवाले हैं कि हम मनचाही जगह रह रहे हैं और मनचाहा काम कर रहे हैं।
मेरी संवेदनाएं दमकलकर्मियों के साथ है। हम हर एक दमकलकर्मी के साथ है। वो असली नायक है। हमें उन पर गर्व है।’ है। वहीं टेनिस खिलाड़ी निक किरिर्योस और क्रिकेटर क्रिस लिन ने भी इससे पहले सहायता की अपील की थी।
किर्गियोस ने इस सत्र में लगाए हर ऐस पर 140 डालर देने की घोषणा की है।
वहीं आस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर ने कहा की मैं हर ऐस के लिए 250 डालर दूंगी।एटीपी कप टूर्नामेंट के निदेशक टाम लार्नर ने कहा कि दस दिवसीय टूर्नामेंट में लगाए जाने वाले हर ऐस पर राहत कोष में सौ डालर दिए जाएंगे। क्रिस लिन और ग्लेन मैक्सवेल ने बिग बैश टी20 टूर्नामेंट के दौरान हर छक्के पर 250 डालर देने की घोषणा की
वॉर्न ने कैप नीलाम की
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न की टेस्ट कैप ‘बैगी ग्रीन’ 10 लाख, 7 हजार, 500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 4 करोड़, 92 लाख, 8 हजार रुपये) में नीलाम हुई है। नीलामी से मिली रकम से जंगलों में लगी भीषण आग से प्रभावितों लोगों की सहायता की जाएगी। इस नीलामी के बाद वॉर्न ने इस कैप के खरीदार का आभार व्यक्त करते हुए सहायतार्थ किये काम में सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। वार्न ने कहा, ‘जिन्होंने भी इस टेस्ट कैप के लिए बोली लगाई उन सभी का धन्यवाद और इस नीलामी में कामयाब बिडर (बोली लगाने वाला) को शुभकामनाएंख, आपने अपनी उदारता दिखाते हुए मेरी खुशी को कई गुना बढ़ा दिया और यह अपेक्षा से बहुत ज्यादा है। यह पैसा सीधे ही रेड क्रॉस बुशफायर अपील को चला जाए। धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद।’
इस कैप पर सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को इस कैप के साथ वॉर्न का ऑटोग्राफ किया हुआ एक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इस बोली से मिलने वाली सारी रकम जंगलों में लगी इस आग से प्रभावितों की सहायता में काम आयेगी। ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो माह से लगी इस आग भी भारी तबाही हुई है। इस आग में कई लोग मारे गए हैं और कई घर पूरी तरह जल गये हैं। इतना ही नहीं एक अनुमान के मुताबिक 50 करोड़ से ज्यादा जानवरी भी जंगल की इस आग में जलकर मारे गए हैं। वार्न के अलावा खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियां जंगल की आग से पीड़ितों की सहायता के लिए दान दे रही हैं।

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin January 13, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का एलान, धोनी-हार्दिक को नहीं मिली जगह
Next Article टाइगर ने लिया वरुण का ‘मुकाबला चैलेंज

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?