ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कवर्धा क्षेत्र में भी कोरोना की दहशत, ग्रामीण क्षेत्रों में मची है कपकपी?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कवर्धा क्षेत्र में भी कोरोना की दहशत, ग्रामीण क्षेत्रों में मची है कपकपी?

By @dmin
Published: March 20, 2020
Share
SHARE

पलायन कर वापस आने वाले मजदूरों के कारण फैली है दहशत

कवर्धा (डीएनएच)। कोरोना वायरस की दहशत पूरे देश के साथ-साथ विश्व में दिखाई दे रही है। इस दहशत ने जहां पूरे विश्व को झंकझोर कर रख दिया है वहीं कई बड़े वैज्ञानिक और देश की सरकारें इस लाईलाज वायरस से निजात पाने के लिए रात दिन प्रयासरत है। परन्तु अभी तक इस वायरस से निजात पाने की कोई दवाई किसी भी देश के सरकार और वैज्ञानिकों के हाथ में नहीं आई है। इसलिए और इसकी दहशत प्रतिदिन नए-नए रूप में दिखाई देने लगी है। जिस बीमारी के लाईलाज होने का ढिंढोरा इलेक्ट्रानिक मीडिया पीट रही है उसके कारण लोग और दहशत में है। जबकि सच्चाई इलेक्ट्रानिक मीडिया के ढिंढोरों से कोसो दूर है। जिस तरह से देश की सरकार ने प्रत्येक राज्य को सतर्क करते हुए सामूहिक जगहों को बंद करने के आदेश दे दिए है ठीक उसी तरह से इलेक्ट्रानिक मीडिया के दहशतगर्दी प्रचार-प्रसार और सलाहकारों के बातचीतों पर भी रोक लगा देनी चाहिए? क्योंकि देश का प्रत्येक व्यक्ति आज किसी भी सच्चाई को जानने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ऊपर काफी हद तक सहमत है और इसी बेवकुफीपूर्ण विचारों को भांपकर इलेक्ट्रानिक मीडिया अपने टीआरपी को बढ़ाने के लिए सलाहाकारों की फौज लेकर लोगों को दहशत के साएं में सांस लेने के लिए मजबूर करके रख दिया है। जबकि इनके सलाह और इनके प्रचार-प्रसार में कोई भी सच्चाई नहीं है। इस सच्चाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक सभी चैनलों ने प्रतिदिन अपने -अपने सलाहकारों की राय लोगों के सामने रखी परन्तु एक मात्र कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए किसी भी डॉक्टर और सलाहकारों ने एक राय में इससे निजात पाने की एक दवा और सलाह नहीं दी है? जितने भी सलाहकार अब तक चैनल में आए सबने अपने-अपने तरीके से लोगों को सलाह दी और आज इसी भ्रांति की वजह से लोग इस दहशत में है कि वास्तव में कोरोना वायरस का इलाज क्या है? देश में जहां अब तक सैकड़ों की तादाद में वायरस पीडि़त मरीज पाए गए है वहीं इनसे कई गुना अधिक चैनलों के माध्यम से दहशत फैलाए जा रहें है। पूरा विश्व इस कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए संघर्षरत है। ये सच है कि कोरोना वायरस लगभग 4-6 प्रमुख देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। जहां अब तक हजारों इंसान मारे जा चुके है परन्तु भारत में अब तक प्रमाणित रूप से कोई गंभीर मरीज सामने नहीं आया है। दहशत का वातावरण इतना प्रचारित कर फैला दिया गया है कि लोग कोरोना वायरस का नाम सुनते ही बीमारी पड़ रहें है? छत्तीसगढ़ भी इस दहशत की बीमारी से अछूत नहीं है वह भी इसकी चपेट में आ चुका है। स्वयं मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रीमंडल छत्तीसगढ़ को सतर्क कर इस कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रहें है। लोग उनके बताए गए नियमों का पालन कर रहें है। तो कुछ नजरअंदाज भी करते हुए देखे जा रहेंं है। कोरोना वायरस की दहशत और उसकी वास्तविक सच्चाई क्या है यह तो समय के गर्भ में छुपा हुआ है परन्तु छत्तीसगढ़ का कोना -कोना भी दहशत के साएं में सांसे ले रहा है। राज्य के सभी सरकारी अस्पताल अपने फर्ज को निभाने के लिए सतर्क है। इस दहशत भरे वातावरण की कुछ तस्वीर कवर्धा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भी देखने को मिल रही है जहां लोग अपने आप में सतर्क तो है परन्तु दहशत और भ्रांतियों के कारण माहौल गड़बड़ाया हुआ है।

Contents
  • पलायन कर वापस आने वाले मजदूरों के कारण फैली है दहशत
  • शहर से वापस आ रहे मजदूरों के कारण दहशत

शहर से वापस आ रहे मजदूरों के कारण दहशत


कवर्धा क्षेत्र के अधिकांश गांव के मजदूर वर्ग के लोगों के द्वारा रोजी मजदूरी के लिए समय-समय पर बड़े शहरों में जाने के लिए हजारों की संख्या में पलायन कर जाते है। मजदूरों के पलायन कर जाने से जहां राज्य सरकार इसे चिंता का विषय लेकर चलती है वही गांव में मजदूरों का अभाव भी हो जाता है। बंबई, पुना, बैंगलोर जैसे बड़े शहरों सहित अन्य राज्यों में से यूपी, बिहार, जम्मू कश्मीर तक लोग मजदूरी करने के लिए पलायन कर जाते है। यह एक अलग विषय है कि उनके पलायन से किसको फायदा होता है या नहीं परन्तु वर्तमान समय में कोरोना वायरस के फैल जाने की वजह और उसके दहशत के कारण मजदूरी करने गए मजदूर अपने परिवारिक सदस्यों सहित वापस अपने गांव आ रहें है। चूंकि कोरोना वायरस पूरे देश के भीतर फैले होने की बात को उजागर किया गया है, इसलिए क्षेत्रीय ग्रामीण अब इस आशंका में है कि शहर से वापस आ रहे मजदूरों के साथ कहीं कोरोना वायरस भी न आ जाए इसलिए उन्होंने शहरों से वापस आ रहे मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण की मांग जिला प्रशासन से की है। उनका मानना है कि एैसे मजदूरों की जांच रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड से उतरते ही कैम्पों के माध्यम से डॉक्टरों के द्वारा तत्काल जांच की जाए। यदि एैसा होता है तो रोगग्रस्त व्यक्ति को तत्काल स्थानीय अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती किया जाए और स्वस्थ्य ग्रामीण को गांव भेजने की इजाजत दी जाए।
स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो
चूंकि कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी की तरह पूरे देश के भीतर फैलने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीण दहशत के सांए में जीवनयापन कर रहें है। बड़े शहरों से मजदूरों का आना आज भी जारी है। एैसी परिस्थिति में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिस तरह से ग्रामीणों की मांग है कि बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन में ही एक कैम्प लगाकर शहरों से आ रहे मजदूरों की जांच तत्काल हो क्योंकि मजदूरों की वापसी हजारों की संख्या में हो रही है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
क्षेत्र के कई गांवों में मुनादी
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कवर्धा क्षेत्र के कई गांवों में यह मुनादी करवा दी गई है कि गांव के चौपाल में जमघट लगाकर बैठक आयोजित न किया जाए। एक गांव से दूसरे गांव के व्यक्तियों से मेलजोल ज्यादा न बढ़ाया जाए। यहां तक की कई गांवों में मेहमानों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से एक अच्छा और ठोस कदम है परन्तु कोरोना वायरस से बचने का मूलमंत्र यही है :- सावधानी, स्वच्छता, सतर्कता।

दिव्यांगों के साथ दुर्व्यवहार, दुर्ग जिला दिव्यांग संघ ने अधिकारी को हटाने सौंपा ज्ञापन
कोरोना के चलते जाम्पा समेत 8 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के विवाह स्थगित
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन…. 15 जून 2021 तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन… हर जिले के प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को मिलेगी टीशर्ट
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा… प्रदेश में फोरेंसिक लैब की स्थापना के लिए करें पहल… जाने बैठक की बड़ी बातें
कोरोना से भारत में तीसरी मौत, संक्रमित टैक्सी के कारण वायरस की चपेट में आए थे बुजुर्ग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उतई मारवाड़ी समाज द्वारा शीतला पूजन
Next Article कोरोना वायरस के कारण पीएम मोदी का गुजरात दौरा रद्द
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?