ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा सांसद रूडी का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- संवादहीनता पर रोता है दिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

भाजपा सांसद रूडी का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- संवादहीनता पर रोता है दिल

By @dmin
Published: March 20, 2020
Share
SHARE

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने मंगलवार को अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए लोकसभा में कहा, सरकार के भीतर संवादहीनता से उनका दिल रोता है। वायुयान संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान रूडी ने कहा, पायलटों को विदेशों में प्रशिक्षण देने के लिए 50 करोड़ डॉलर धनराशि सालाना खर्च की जा रही है। उन्होंने ककहा कि देश में केवल 250 पायलटों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है जबकि देश को सालाना एक हजार पायलटों की जरूरत है। उन्होंने कहा, दिक्कत यह है कि विमानन सेक्टर की दिक्कतों को कहीं भी कोई जानना नहीं चाहता है। कोई इन दिक्कतों को जानने की कोशिश तो करे, इस संवादहीनता पर दिल रोता है।

‘पीएम के जैसे खपने को हम भी तैयार पर बात तो करो’
रूडी ने कहा, पीएम जिस लगन के साथ खुद को देश के लिए खपाना चाहते हैं, हम भी देश के लिए खपने को तैयार हैं। हमें संसद का 30 साल का अनुभव है। अब तो रिटायर होने का वक्त है। राजनीतिक कैरियर के अपने अंतिम पांच साल में हैं हम। ये सब इसलिए कह रहा हूं कि शायद कोई हमें सुने।

‘पटना में हो रही पैसे की बर्बादी’
रूडी ने इससे पहले पटना हवाई अड्डे के सिलसिले में कहा, वहां पैसों की बर्बादी की जा रही है। वहां ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की जरूरत थी और वह एक बड़ा विमानन हब बन सकता था लेकिन वहां 4700 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिससे एक फीसदी संचालन लाभ मिलेगा जो सिफ पैसे की बर्बादी है। उन्होंने कहा, वह इस मामले में सरकार से पिछले छह महीने से बात करना चाह रहे हैं लेकिन सरकार में विमर्श का अभाव है, अनुभवी लोगों की अनदेखी की जा रही है।

नियामक संस्थाओं को वैधानिक दर्जा देने वाला बिल पास
लोकसभा में इस बीच देश में विमानन सुरक्षा रेटिंग में सुधार लाने और डीजीसीए समेत अन्य विनियामक संस्थाओं को वैधानिक दर्जा देने वाला वायुसान संशोधन विधेयक 2020 को मंजूरी दे दी गई। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदन को भरोसा दिलाया कि विमानन क्षेत्र कोरोना वायरस की मौजूदा चुनौतियों से उभरेगा। इस विधेयक में डीजीसीए, नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो और वायुयान दुर्घटना जांच ब्यूरो को वैधानिक दर्जा देने का प्रावधान है।

छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे व्रती, शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य
प्रजनेश आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
कोरोना संक्रमण की आंशका के चलते लगाई गई धारा 144
कोरोना: 25 हजार से ज्यादा जमाती क्वारंटाइन, हरियाणा के 5 गांव सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘सुप्रीम’ फैसले से पहले बंगलूरू में सियासी ड्रामा, हिरासत में भूख हड़ताल पर दिग्विजय
Next Article कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की लोगों से अपील आप भी सुने

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?