ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्नाटक- भाजपा बैठक में सीएम येदियुरप्पा के विरोध में उतरे 16 विधायक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कर्नाटक- भाजपा बैठक में सीएम येदियुरप्पा के विरोध में उतरे 16 विधायक

By @dmin
Published: March 20, 2020
Share
SHARE

बेंगलुरु। इन दिनों देश की सियासी हवा में बगावती तेवरों की बाढ़ सी आ गई है। मध्य प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक पर हर किसी की नज़र है, लेकिन इससे अलग कर्नाटक में भी सियासी ‘नाटक’ जारी है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक में कुछ विधायक खुले तौर पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के विरोध में आए हैं और उनके कामकाज के तरीके पर सवाल खड़े किए। बीते कई दिनों से कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी में खटपट की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की तरफ से बैठक बुलाई गई थी। इनमें से 16 भाजपा विधायकों ने बीएस येदियुरप्पा के कामकाज पर सवाल खड़े किए, इसके अलावा उनके परिवार के दखल पर भी निशाना साधा। करीब 16 विधायकों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के खिलाफ खुले मंच पर नहीं बोलेंगे, लेकिन उनके साथ बैठक के दौरान वह जरूर इस मसले को उठाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के खिलाफ माहौल ऐसा बना कि वो कुछ बोल ही नहीं पाए। लगातार हुई बहस की वजह से इस बैठक को जल्द रद्द कर दिया गया।
गौरतलब है कि फरवरी में दो भाजपा विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की थी। जिसके बाद भाजपा में बगावत के सुर सामने आए थे।
कुछ समय पहले कर्नाटक में कैबिनेट का विस्तार किया गया था, जिसमें दलबदलू नेताओं को सीएम बीएस येदियुरप्पा ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। भाजपा के पुराने नेताओं को इसमें जगह नहीं मिल सकी थी, जिसके चलते अब वे बगावती रुख अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ कर्नाटक की भाजपा सरकार खुद ही संकट का सामना कर रही है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश से बगावत करके आए कांग्रेस के विधायक भी बेंगलुरु में ही रुके हुए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के करीब 22 विधायक इस्तीफा देकर बेंगलुरु आए हैं, कांग्रेस ने भाजपा पर इन विधायकों को बरगलाने का आरोप लगाया है।
विपिन/ ईएमएस/ 13 मार्च 2020

26611 पात्र एपीएल कार्डधारियों को मिलेगा राशन
मलिंगा ने बताया श्रीलंका की हार का कारण
लॉकडाउन में ट्विंकल ने वीडियो शेयर कर बताई तकलीफ
दिल्ली हिंसा : सिर्फ चार दिन के लिए खोले गए थो 60 से ज्यादा सोशल मीडिया अकॉउंट
188 बेसहारा लोगों को विभिन्न आश्रय स्थल में ठहराकर नाश्ता से लेकर दोनों टाइम की गई है भोजन की व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मशरूम से वनांचल की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर
Next Article निलंबित पार्षद ताहिर को लेकर ट्विटर पर भिड़े आप-भाजपा नेता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?