ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला हॉकी को लेकर काफी जागरूकता आई : रानी
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

महिला हॉकी को लेकर काफी जागरूकता आई : रानी

By @dmin Published February 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि हॉकी में आ रहे बदलावों से उन्हें खुशी हो रही है। रानी के अनुसार हाल के दिनों में महिला हॉकी को लेकर काफी जागरूकता आई है। लोग अब टीम को जानते हैं और मैच भी देखते हैं। वहीं शुरुआती दिनों में हमें मैच खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिलते थे। हमें एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों का इंतजार करना पड़ता था। तब हमें कभी कभार ही अच्छी टीमों के खिलाफ खेलने का अवसर मिलता था।रानी ने कहा, ” तब ट्रेनिंग भी ज्यादा अच्छे से नहीं होती थी। सरकार ने खिलाडियों का समर्थन किया और खेलों का ढ़ाचा भी मजबूत हुआ है। हमारे पास अब वीडियो एनालिस्ट हैं, जो हमारी गलतियों को सुधारने में मदद करते हैं।”भारतीय टीम इस समय आगामी टोक्यो ओलम्पिक की तैयारी कर रही है। महिला टीम को इसकी तैयारियों के लिए चीन में भी टूर्नामेंट खेलना था पर कोरोनावायरस के कारण यह दौरा रद्द हो गया है। ऐसे में रानी को उम्मीद है कि हॉकी संघ ओलंपिक तैयारियों के लिए कोई और इंतजाम करेगा। रानी ने कहा कि प्रो लीग में खेलने से हमें मदद मिलती है, क्योंकि वहां हम अच्छी टीमों के खिलाफ खेलते हैं। वहीं हमें इस दौरान ज्यादा सफर भी करना होता है, जो हमारी तैयारियों पर असर डालता है, इसलिए इसके हर प्रकार के लाभ होते है।” ओलंपिक के लिए ग्रुप ए में शामिल भारतीय महिला टीम 26 जुलाई को पहला मैच नीदरलैंड से खेलेगी, इसके बाद 27 जुलाई को जर्मनी, 29 जुलाई को ब्रिटेन, 31 जुलाई को आयरलैंड और एक अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी।

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin February 11, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जार्जिना को दिया जन्मदिन का तोहफा
Next Article बर्फ पर भारत का पहला खेल समारोह 13 फरवरी से

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?