ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शतक लगाकर श्रेयस अय्यर ने खोला राज, कैसे टीम इंडिया में पक्की की अपनी जगह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

शतक लगाकर श्रेयस अय्यर ने खोला राज, कैसे टीम इंडिया में पक्की की अपनी जगह

By @dmin
Published: February 6, 2020
Share
SHARE

हैमिल्टन. सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत की सीनियर टीम में चौथे स्थान पर जगह पक्की कर चुके श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि उन्हें यह सफलता भारत ए (India A) के लिए तीसरे से पांचवें नंबर के बीच बल्लेबाजी करने से मिली जहां उन्होंने मैच की विभिन्न स्थितियों से निपटने की कला सीखी.

अय्यर (Shreyas Iyer) ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इस प्रारूप का पहला शतक जड़ा लेकिन भारत 348 रन के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रहा. अय्यर ने 16 मैचों में अब तक एक शतक और छह अर्धशतक से 48 से अधिक की औसत से रन बनाकर मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है.

इंडिया ए में बदलते रहते हैं बल्लेबाजी क्रम
उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि भारत ए के लिए मैंने हमेशा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की. स्थिति के अनुसार आपको अपने क्रम में बदलाव करते रहना पड़ता है. मुझे तीसरे से पांचवें स्थान के बीच बदलाव करना पड़ता था. हमें वहां अच्छा अभ्यास मिला इसलिए आप हालात के आदी हो जाते हैं.’
सीनियर टीम में जगह पक्की करने के लिए अय्यर (Shreyas Iyer) को मौकों का इंतजार करना पड़ा और इस दौरान सीखने के लिहाज से ए टीम के दौरे काफी महत्वपूर्ण थे. अय्यर ने कहा, ‘निजी तौर पर भारत ए के मैच मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रहे क्योंकि जब भी मैं वहां जाता था तो सुनिश्चित करता था कि इनका सर्वश्रेष्ठ फायदा उठाऊं. खिलाड़ी और माहौल शानदार था क्योंकि आपके ऊपर कोई दबाव नहीं होता.’शतक लगाकर काफी खुश हैं श्रेयस अय्यर
अय्यर (Shreyas Iyer) ने 107 गेंद में 103 रन की आकर्षक पारी खेली लेकिन भारतीय गेंदबाज 348 रन के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रहे. न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने नाबाद शतक जड़ा. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अय्यर ने कहा, ‘मैं काफी खुश हूं लेकिन और अधिक खुश होता अगर हम जीत के साथ मैच का अंत करते. उम्मीद करता हूं कि यह कई शतकों में से पहला शतक है और प्रयास करूंगा कि अगली बार हमारी टीम जीते.’

शिशुओं के कपडे धोने में करे उपयुक्त डिटर्जेट का चुनाव
हर गली हर द्वार अब डेंगू पर वार के तहत चलाया अभियान …. समस्या देखने महापौर व आयुक्त स्वयं पहुंचे वार्ड
छग पैरेंट्स ऐसासिएशन ने आरटीई में ज्यादा से ज्यादा सीटों को भरने की मांग की
जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसबीआई को बेरहम और अक्षम करार दे डाला
रंग नहीं प्रदर्शन के कारण टीम में हूं : बावुमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सचिन ने सीआईएसएफ जवानों के साथ तस्वीर साझा की
Next Article प्रो हॉकी लीग में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे मनप्रीत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?