ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ अंतिम रिहर्सल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ अंतिम रिहर्सल

By @dmin
Published: January 25, 2020
Share
SHARE

० गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण
० कलेक्टर और एसपी ने किया अवलोकन
राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2020 पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह का अंतिम रिहर्सल म्युनिसिपल स्कूल मैदान में किया गया। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य और पुलिस अधीक्षक बीएस धु्रव ने फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल के अंतर्गत पुलिस जवानों के परेड तथा स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने रिहर्सल में परेड का निरीक्षण भी किया।
कलेक्टर श्री मौर्य ने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर ओंकार यदु, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, ट्राफिक डीएसपी गजेन्द्र सिंह, सीएसपी एसएस शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस दौरान मॉक परेड का भी आयोजन किया गया।
रिहर्सल परेड के दौरान जवानों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्ष फायर किया गया। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक बीएस धु्रव ने परेड का निरीक्षण भी किया। अंतिम रिहर्सल में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर श्री मौर्य ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। श्री मौर्य ने अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पत्रकारों एवं जन सामान्य के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने समारोह स्थल की उचित साज-सज्जा एवं साफ-सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।
——————

सडक़ सुरक्षा विषय पर चर्चा आसान, नियमों का पालन करने में कतरा रहे हैं लोग-आईजी
ब्रैंड वैल्यू’ में विराट हैं नंबर वन, फिल्मी सितारों को भी पीछे छोड़ा
फोर्जिंग और ऑटो कॉम्पोनेंट उद्योग में हो सकती है व्यापक छंटनी
कवर्धा में 187 लाइसेंस बनवाए और 66 वाहनों की प्रदूषण जांच कराए
इंग्‍लैंड एक ही समय पर दो टीमें उतार सकता है: इयान मोर्गन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साई मोबाईल दुकान मे चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Next Article महापौर ने दिखाया दिव्यांग मतदाता जागरुकता ट्राइसाकिल रैली को हरी झण्डी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?