ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब से राजस्थान तक ड्रोन हमले की आशंका, कश्मीर में सुरक्षा बलों पर बड़े हमलों की साजिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

पंजाब से राजस्थान तक ड्रोन हमले की आशंका, कश्मीर में सुरक्षा बलों पर बड़े हमलों की साजिश

By @dmin
Published: January 12, 2020
Share
SHARE

पाकिस्तान की शह पर कश्मीर में सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की साजिश रची जा रही है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी गुट सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की योजना बना रहे हैं। नए आतंकी गुटों की चुनौती भी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में सामने आई है। मार्च-अप्रैल तक आतंकियों की हरकत अचानक बढ़ने की आशंका जताई गई है। आतंकी गुटों की रणनीति के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने अपने आतंकरोधी ऑपरेशन की व्यूह रचना तैयार की है।

Contents
  • अफगानी आतंकियों का मूवमेंट चुनौती :
  • खूंखार आतंकी मारे गए तो अब नए पर दांव :
  • पंजाब से राजस्थान तक ड्रोन हमले की आशंका

सूत्रों ने कहा कि सीमापार से आतंक का खतरा कम नहीं हुआ है। घाटी में भी आतंकियों की मौजूदगी बनी हुई है। खुफिया सूचनाओं के मुताबिक आतंकी गुट मौसम बदलने का इंतजार कर रहे हैं। सुरक्षा बल उनके लिए पहला निशाना हैं। कश्मीर में अनुच्छेद-370 के प्रावधान समाप्त होने के बाद से सुरक्षा बलों की चौकसी की वजह से आतंकी गुटों का कोई मंसूबा अब तक कामयाब नहीं हुआ है।  सुरक्षा बलों को  आगाह किया गया है क्योंकि पाक आतंकी हमलों को लेकर रणनीति बना रहा है।

अफगानी आतंकियों का मूवमेंट चुनौती :

सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्तान से आए अफगानी आतंकियों का मूवमेंट भी बड़ी चुनौती बना है। फिलहाल कोई भी अफगानी आतंकी सीमा के भीतर आया हो ऐसी सूचना नहीं है। लेकिन सीमा पर उनकी गतिविधि लगातार देखी जा रही है। पाकिस्तान आईएसआई की पूरी योजना है कि अफगानी आतंकियों को कश्मीर की ओर धकेला जाए। उनको पाक सेना का पूरा समर्थन मिल रहा है।

खूंखार आतंकी मारे गए तो अब नए पर दांव :

पाक एजेंसियों को स्थानीय आतंकियों की क्षमता पर पहले जैसा भरोसा नहीं रहा। उनका मानना है कि ज्यादातर आतंकियों और आतंकी गुटों के आकाओं को भारतीय सुरक्षा बल ढेर कर चुके हैं। उनकी ताकत कमजोर हुई है। बीच में ऐसा भी मौका आया जब लश्कर, जैश और हिज्बुल जैसे आतंकी गुटों को नेतृत्व का संकट घाटी में हो गया। ऐसे में नए आतंकी आकाओं पर दांव लगाने की तैयारी है।

पंजाब से राजस्थान तक ड्रोन हमले की आशंका

जम्मू-कश्मीर सीमा के अलावा पंजाब और राजस्थान तक चौकसी बरतने को कहा गया है क्योंकि पाक सेना की निगाह इन सीमाओं के जरिए भी घुसपैठ कराने पर है। सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि आतंकियों के जरिए ड्रोन हमलों की भी साजिश रची जा सकती है। ड्रोन हमलों से बचने के लिए भी लगातार सुरक्षा बलों में मंथन किया जा रहा है।

सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी, भारतीयों की वापसी के लिए आपरेशन कावेरी शुरू
चंबल नदी में 30 लोगों से भरी नाव पलटी, 20 को बचाया गया, 10 लापता
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर टीएमसी पर बरसे पीएम, बोले- यह संविधान और लोकतंत्र का अपमान
भारत के पूर्वी भाग में इस वजह से लग रहे हैं भूकंप के झटके, अध्ययन में हुआ खुलासा
पत्नी पर छाया प्यार का बुखार, पति की हत्या कर वाइपर सांप से कटवाया… ऐसे हुआ खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोदी सरकार पर बदरुद्दीन अजमल का हमला- मुसलमानों के साथ कीड़ों-मकोड़ों जैसा व्यवहार
Next Article INS विक्रमादित्य पर तेजस की लैंडिंग कराकर भारत ने रचा इतिहास, बना विश्व का छठा देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?