ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जेसीआई दुर्ग भिलाई की ओरिएंटेशन कार्यशाला सम्पन्न
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

जेसीआई दुर्ग भिलाई की ओरिएंटेशन कार्यशाला सम्पन्न

By @dmin Published January 21, 2020
Share
SHARE

भिलाई. अंग्रेजी भाषा मे एक कहावत है, “यु नेवर गेट ए सेकंड चांस टू मेक ए फर्स्ट इम्प्रेशन।” इसी कहावत को ध्यान में रखते हुए जेसीआई दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष जेसी विवेक मालवी शाह ने सत्र 2020 की शुरुआत चोखर धानी, रायपुर में ओरिएंटेशन व ब्रेन स्टॉर्मिंग के धमाकेदार कार्यक्रम *जेसीआई रो मेलो* से की। और ये संभव हो पाया है कार्यक्रम के मेंटर जेसी रजनीश मंजू जायसवाल की प्लानिंग से, कार्यक्रम प्रभारी जेसी जयदीप रिद्धि सावलानी, जेसी गौरव प्रकृति अग्रवाल व जेसी अमित ऋचा मोहिले के अथक प्रयासों से, तथा सचिव जेसी शरद नीतू गर्ग के सहयोग से। यह कार्यक्रम 19 जनवरी 2020, रविवार सुबह 10 बजे से चोखर धानी, रायपुर में बड़े उत्साहजनक रूप से सम्पन्न हुआ।

आईपीपी जेसी नितिन दीक्षा अग्रवाल जी ने बताया कि ओरिएंटेशन एक प्रशिक्षण कार्यशाला है जिसमे जेसीआई के उद्देश्यों व मूल्यों तथा संस्था की गतिविधियों से नए व पुराने सदस्यों को अवगत कराया जाता है। इसी वजह से इस कार्यक्रम को सत्र की शुरुवात मे ही कराया जाता रहा है। मेंटर जेसी रजनीश मंजू जायसवाल जी ने बताया कि चोखर धानी, रायपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला को राजस्थानी थीम पर एक पिकनिक के रूप में रखा गया था, जिससे सभी नए व पुराने सदस्यों को एक दुसरे के साथ घुलने-मिलने का एक सहज वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम प्रभारियों ने भी जानकारी साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में आए सभी सदस्यों का स्वागत ढोल नगाड़े बजाकर तथा तिलक कर किया गया। सर्वप्रथम जेसी आस्था का पठन जेसीलेट आरुषि जायसवाल द्वारा किया गया। इसके पश्चात संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेसी प्रणय राखी माहेश्वरी जी ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए सभी जेसी सदस्यों का जेसीआई से परिचय कराते हुए एक घंटे का बेहतरीन प्रशिक्षण दिया साथ ही साथ प्रभावी भाषण कला पर भी एक घंटे की कार्यशाला ली। साथ ही ब्रेन स्टॉर्मिंग का भी एक घण्टे का सेशन रखा गया था जिसमे सभी सदस्यों द्वारा उनके रुचि अनुसार कार्यक्रमो व गतिविधियों की सलाह ली गई जिससे कार्यकाल को आगे बढ़ाने में सहायता मिल सके। तत्पश्चात पिकनिक को और मजेदार बनाने के लिए प्रभारियों ने कुछ कपल गेम्स का भी आयोजन किया था जिसमे जेसी राकेश राखी चांडक व जेसी पंकज वर्षा अग्रवाल विनर रहे।

इसके साथ ही राजस्थानी वेशभूषा में आने के लिए जेसी आशीष तुरखिया, जेसीरेट श्वेता ताम्रकार व जेसीलेट अन्वी केडिया को बेस्ट ड्रेस के सम्मान से पुरस्कृत किया गया। सर्वक्षेष्ठ परिवार का खिताब जीता जेसी गौतम देशलहरा जी के परिवार ने तथा अर्ली बर्ड का सम्मान मिला नए सदस्य जेसी रितेश कुमार जी को।

अध्यक्ष जेसी विवेक मालवी शाह ने बताया कि सदस्यों के मनोरंजन के लिए व राजस्थानी थीम को ध्यान में रखते हुए वहां और भी ढेर सारे आयोजन हो रहे थे जैसे कठपुतली नृत्य, मारवाड़ी गानों पर घुमर नृत्य, ऊंट की सवारी, घुड़सवारी, तोता एवं ज्योतिषी द्वारा भविष्य बताना, बैलगाड़ी की सवारी, मेहंदी, भूलभुलैया, लाफिंग मिरर, मैजिक शो, बच्चों के लिए तरह तरह के खेल आदि जिनका सभी सदस्यों ने एक परिवार के रूप में जम कर लुत्फ उठाया। और सबसे विशेष अनुभव रहा जब सभी को मारवाड़ी प्रथा के अनुसार पंगद में बैठा कर राजस्थानी भोजन कराया गया।

सत्र 2020 के इस पहले कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेसी चंद्रप्रकाश अंजू गजवानी, जेसी दीप ट्विंकल गोयल जी, जेसी प्रवीण ममता परमार जी, जेसी प्रशांत प्रतीक्षा गोलछा जी व अन्य सदस्य जेसी अनिल नीति बल्लेवार, जेसी कमलेश लीना राजा, जेसी गोपाल प्रियंका चांडक, जेसी राकेश रेखा गोलछा, जेसी अनुभव सोनल जैन, जेसी आशीष वर्षा तेलंग, जेसी जगदीप अश्मित बेदी, जेसी आलोक आकांक्षा लुनिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन संस्था के सचिव जेसी शरद गर्ग ने अपने धन्यवाद ज्ञापन से किया। सभी जानकारी संस्था के पीआरओ जेसी आदित्य छाया राठी ने दी।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin January 21, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिट इंडिया साईकल रैली व पैदल रैली का आयोजन
Next Article ”सेल“ ने अपने स्थापना दिवस को “सेव द गर्ल चाइल्ड” की थीम से जोड़ा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?