ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शख्स ने खऱीदा पुराना सूटकेस, खोला तो निकले तीस लाख से अधिक रुपए
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

शख्स ने खऱीदा पुराना सूटकेस, खोला तो निकले तीस लाख से अधिक रुपए

By @dmin Published January 21, 2020
Share
SHARE

लॉस एंजलिस । अमेरिका में सेंट्रल मिशिगन के रहने वाले शख्स हॉबर्ड किर्बी (64) ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने कुछ दिन पहले एक सेकेंडहैंड शॉपिंग सेंटर से एक पुराना सूटकेस खरीदा। जब उनकी बेटी ने उसे खोलकर देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। सूटकेस रुपयों से भरा हुआ था और उसमें करीब 30 लाख 54 हजार रुपए रखे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले तो परिवार को इतने सारे रुपए देखकर समझ नहीं आया कि इसका क्या करें? हॉबर्ड ने सोचा कि इन पैसों से वह अपने घर का कर्ज चुका सकते हैं और रिटायरमेंट लेकर अच्छी जिंदगी गुजार सकते हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी वकील से भी सलाह ली। उनके वकील ने भी कहा कि वह इन पैसों को अपने पास रख लें, क्योंकि इन पैसों को लेकर कोई भी आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं सकता है। हालांकि बाद में हॉबर्ड ने सोचा कि वह इन पैसों को उसके असली मालिक को लौटा देंगे। इस बारे में उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से भी सुझाव मांगा, जिसके बाद उनके रिश्तेदार ने भी उनके फैसला का समर्थन किया। इसके बाद हॉबर्ड ने नोटों से भरा वह सूटकेस उसी शॉपिंग सेंटर के मैनेजर को लौटा दिया, जहां से उन्होंने वो सूटकेस खरीदा था। जब इस सूटकेस के असली मालिक की खोजबीन हुई तो पता चला कि वह न्यूबेरी के एक परिवार का है। उस परिवार ने पिता के निधन के बाद उनके सूटकेस को बिना यह पता किए कि उसके अंदर क्या है, उसको अन्य सामानों के साथ एक सेकेंडहैंड शॉपिंग सेंटर को दान कर दिया। दरअसल, यह शॉपिंग सेंटर जरूरतमंद लोगों को सस्ते में चीजें उपलब्ध करवाता है। शॉपिंग सेंटर के मालिक ने हॉबर्ड किर्बी की ईमानदारी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा सूटकेस लौटा देने के बाद यह हमारी जिम्मेदारी बनती थी कि उन पैसों को उसके असली मालिक तक पहुंचाया जाए।

You Might Also Like

एआई+ स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडल्स 15 नवंबर से होंगे महँगे

आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

@dmin January 21, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IMF इफेक्ट, विकास दर के घटे अनुमान से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 220 अंक लुढ़का
Next Article कोयला आपूर्ति में नहीं की कोई गड़बड़ी : अडाणी एंटरप्राइजेज

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?