ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां बनने के बाद बदलाव तो आया है, पर फिटनेस में परेशानी नहीं, थोड़ी नर्वस जरूर थी : सानिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

मां बनने के बाद बदलाव तो आया है, पर फिटनेस में परेशानी नहीं, थोड़ी नर्वस जरूर थी : सानिया

By @dmin
Published: January 19, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दो साल के आराम के बाद वापसी की और नादिया किचनोक के साथ मिलकर डब्ल्यूटीए होबार्ट इंटरनेशनल का युगल खिताब जीत लिया। उन्होंने ट्रॉफी जीतने के बाद कहा कि फुर्ती और फिटनेस को लेकर उन्हें कोई परेशानी नहीं थी लेकिन वह नर्वस जरूर थीं। सानिया और यूक्रेन की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने होबार्ट इंटरनेशनल ट्रॉफी के फाइनल में शुहाई पेंग और शुहाई झांग की दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-4 से हरा दिया। 33 साल की सानिया ने फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन कोर्ट पर उनकी फुर्ती देख कर लगा ही नहीं कि वह लंबे समय तक खेल से दूर रही थीं। सानिया ने मेलबर्न से इंटरव्यू में कहा यह कुछ ऐसा था जिसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। मैं वापसी के बाद अपने पहले टूर्नामेंट में ऐसे प्रदर्शन से काफी रोमांचित हूं। उन्होंने कहा ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा था कि मैं इतनी फुर्ती बरकरार नहीं रख पाऊंगी। मैं अपनी फिटनेस को लेकर हैरान हूं। अभी हालांकि मैं काफी सुधार कर सकती हूं, यही चीज आपको चैंपियन बनाती है। आप हमेशा जैसे हैं उससे बेहतर करना चाहते हैं। 6 ग्रैंडस्लैम जीत चुकीं इस खिलाड़ी ने कहा कि वापसी पर सफलता हासिल करने के लिए किसी मंत्र की जरूरत नहीं, लेकिन वह यहां बिना किसी दबाव के खेलीं। उन्होंने कहा, ‘सफलता हासिल करने की कोई कुंजी नहीं है। मैंने अपने खेल का लुत्फ उठाया। आपको कड़ी मेहनत करनी होती है और अपना खेल खेलना होता है। मैं ढाई साल के बाद खेल रही थी और नई साथी के साथ। इसलिए न तो कोई दबाव था न ही कोई उम्मीद। इस भारतीय महिला खिलाड़ी ने कहा पहले मैच में मैं थोड़ी दबाव में थी, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि शरीर पर खेल का क्या असर होगा। यह मुश्किल मुकाबला था लेकिन इससे हमारे लिए आगे के रास्ते आसान हो गए। मैं मैच दर मैच में सुधार कर खुश हूं। सानिया ने कहा बेटे इजहान को जन्म देने के बाद उनके शरीर में निश्चित रूप से बदलाव आया है लेकिन मैच के बाद तरोताजा होने के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा इसमें बदलाव आता है। मेरे पैर में चोट है और अभी बात करते समय भी मैंने बर्फ लगाई हुई है। शरीर में काफी बदलाव आया है लेकिन तरोताजा होने का तरीका लगभग वही है। सेरेना विलियम्स ने 2018 में मां बनने के बाद वापसी की जबकि विक्टोरिया अजारेंका और एवगेनिया रोडिना जैसी खिलाड़ी भी मां है। सानिया से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने टेनिस में सक्रिय किसी मां से प्रेरणा ली तो उन्होंने कहा, मैंने किसी से बात नहीं की लेकिन इतनी सारी मांएं हैं और उन्हें विभिन्न खेलों में खेलते देखना अच्छा लगता है। सानिया ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाकर मिक्स्ड डबल्स में उतरेंगी। रियो ओलिंपिक के बाद यह जोड़ी शायद फिर से ओलिंपिक तक साथ खेले। सानिया ने कहा, हमारा ध्यान किसी ऐसी चीज पर नहीं है, जिसमें अभी सात महीने का समय है। इस दौरान हमें 15 टूर्नामेंट खेलने हैं। मैंने नवंबर में राजीव (अमेरिका) से बात की थी, लेकिन वह बीमार हो गए। मैंने रोहन से पूछा तो वह तैयार हो गए।

फाॅयर इंजीनियरिंग मंे पीएचडी करने वाले देश के पहले व्यक्ति बने डाॅ ए आर सोनटके
देश में और कम हुए कोरोना के केस:24 घंटे में 1.73 लाख नए मरीज मिले, 2.84 लाख ठीक हुए और 3,617 की मौत… 19 दिन में 15 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए
बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन थियेटर भी बनेगा, लोटस पांड की तरह विकसित होगा सरोवर… बोटिंग की सुविधा भी…. प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे सुंदर जगह बनाने कवायद तेज
टोक्यों ओलंपिक पर सिंधू की नजरें
मोदी आर्मी ने 1501 दिये प्रज्वलित कर दिया एकता का संदेश!!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अर्थव्यवस्था गिरे तो सांसदों-विधायकों का वेतन काटा जाए
Next Article राहुल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : विराट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?