ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अजय देवगन व दीपिका पादुकोण की फिल्म में हो रही है जबरदस्त टक्कर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

अजय देवगन व दीपिका पादुकोण की फिल्म में हो रही है जबरदस्त टक्कर

By @dmin
Published: January 12, 2020
Share
SHARE

नए वर्ष के साथ अजय देवगन (Ajay Devgn) व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की टक्कर बड़े पर्दें पर दिखाई दे रही है। दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ (Chhapaak) व अजय देवगन की ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (Tanhaji: The Unsung Warrior) में कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई है। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया ने दोनों फिल्मों की दूसरे दिन की अर्ली एस्टिमेट्स की रिपोर्ट शेयर की हैं।

पहले बात तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior) की। ओपनिंग के बाद सिल्वर स्क्रीन पर ये फिल्म अपना परचम लहराने में सफल रही है। फिल्म ने धमाके के साथ बॉक्स ऑफिस पर आरंभ की व दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए एक बड़ा आंकड़ा हासिल कर लिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन करीब 20 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की दूसरे दिन तक कुल कमाई 34-35 करोड़ रुपये के बीच की है।

वहीं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘छपाक’ (Chhapaak) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले दिन 4.77 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को इसका कलेक्शन 35-40 फीसदी बढ़ते हुए 6 करोड़ रुपये हो गया। दो दिनों में छपाक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। दीपिका की ये फिल्म मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्मों से बहुत ज्यादा अलग है। रविवार को इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है।

तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर को महाराष्ट्र के दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म नॉर्थ सर्किट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है व क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को अच्छे मार्क्स दिए हैं। अजय देवगन, काजोल व सैफ अली खान स्टारर व निर्देशक ओम राउत की ये फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती हैं।

तान्हाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने के पीछे की एक वजह यह भी है कि ‘तान्हाजी’ 3880 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, वहीं दीपिका की ‘छपाक’ को 1700 स्क्रीन्स ही मिली हैं। तरण आदर्श ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की थी। अब देखना ये है कि दोनों फिल्म रविवार को क्या धमाल करती हैं

Photoshoot in revealing dress: बॉलीवुड की इस सिंगर ने शेयर की अपने बर्थडे की तस्वीरें…
इंसानी सोच के अंधेरों में उतरने के लिए हो जाइए तैयार : देखिये मनोरंजक थ्रिलर “वध” का प्रीमियर 30 को
भिलाई में शुरू हुआ एम्यूजमेंट पार्क, खाना-खरीदी व मनोरंजन एक साथ, बच्चों के लिए है खास
राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ शेयर की तस्वीर
सोनू सूद ने 20 करोड़ टैक्स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाबालिग की छत पर कराई डिलीवरी, फिर नवजात बच्चे को ले जाकर नाले में फेंक दिया
Next Article दो लीड एक्टर्स ने छोडी अजय की फिल्म

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?