ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट में होम लोन के ब्याज पर टैक्स छूट की सीमा बढ़कर हो सकती है 4 लाख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

बजट में होम लोन के ब्याज पर टैक्स छूट की सीमा बढ़कर हो सकती है 4 लाख

By @dmin
Published: January 16, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली,ऐसा लग रहा है कि सरकार पहली फरवरी को पेश होने वाले बजट में आम आदमी को काफी कुछ राहत दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस बार सरकार घर खरीदारों के लिए टैक्स में ज्यादा छूट देने का ऐलान कर सकती है। सरकार होम लोन के ब्याज पर इनकम टैक्स की छूट की सीमा बढ़ाने पर विचार किया है।

ब्याज पर बढ़ेगी छूट
इस पर जो प्रस्ताव आए हैं, अगर उन पर सहमति बनी तो इनकम टैक्स के सेक्शन 24 के तहत अभी ब्याज पर 2 लाख रुपये की छूट दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर 3 से 4 लाख रुपये तक करने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन पीरियड के दौरान ब्याज पर छूट देने पर विचार किया जा रहा है।

प्रिंसिपल अमाउंट पर भी बढ़ेगी छूट!
सूत्रों के मुताबिक, होम लोन के प्रिंसिपल पर भी छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है। होम लोन के प्रिंसिपल पर अलग से छूट देने के विकल्प पर चर्चा हो रही है। सेक्शन 80 सी के तहत होम लोन के प्रिंसिपल पर छूट मिलती है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सरकार चाहती है कि होम लोन पर छूट इस तरह से मिले कि सरकार पर ज्यादा बोझ न पड़े। साथ ही आम कस्टमर्स की जेब में अच्छा-खासा पैसा चला जाए। इसके लिए अनेक तरह के प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।

इंडस्ट्री और इकनॉमिस्ट्स ने इस संबंध में जिस तरह के प्रस्ताव दिए हैं, उसमें उन्होंने होम लोन के ब्याज पर इनकम टैक्स छूट बढ़ाने पर जोर दिया है। उनका मानना है कि इससे लोग ज्यादा होम लोन लेंगे। ऐसा होने पर रियल ऐस्टेट में खरीदारी बढ़ेगी। ज्यादा मकान बिकेंगे, मार्केट में मनी फ्लो भी बढ़ेगा। साथ ही सरकार यह भी कह सकेगी कि उसने लोगों को आवास देने का वादा पूरा करने के लिए इस तरह की छूट दी है। सरकार ने 2024 तक सबको अपना घर देने का वादा किया है। हालांकि अब सरकार की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि इस लक्ष्य को वक्त से पहले पा लिया जाएगा।

काम की बात: गैस सिलिंडर से लेकर वॉट्सएप तक, नवंबर में होने वाले हैं ये छह अहम बदलाव, जानिए सबकुछ
सेंसेक्स में 2.39 और निफ्टी में 2.06 फीसदी की रही ‎गिरावट
सोना-चांदी: पिछले चार दिनों में आज तीसरी बार आई सोने में गिरावट, 71 हजार के ऊपर चांदी वायदा
बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम
19 जनवरी से शुरू होगी Amazon की ग्रेट इंडियन सेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवा महोत्सव में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के युवाओं ने अपने हुनर का लोहा मनवाया
Next Article युवा महोत्सव में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के युवाओं ने अपने हुनर का लोहा मनवाया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?