ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्मिथ ने लबुशाने को बताया ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला सुपरस्टार, बोले- उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

स्मिथ ने लबुशाने को बताया ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला सुपरस्टार, बोले- उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें

By @dmin
Published: January 14, 2020
Share
SHARE

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ का कहना है कि मार्नस लबुशाने उनकी टीम के अगले बड़े खिलाड़ी साबित होंगे। हाल ही में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में लबुशाने ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और 5 मैचों में 896 रन बनाए थे, वहीं पिछले साल वे सबसे ज्यादा टेस्ट रन (11 मैच, 1104 रन) बनाने वाले क्रिकेटर भी साबित हुए थे। इसी वजह से स्मिथ को उम्मीद है कि उनका ये शो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जारी रहेगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट से बात करते हुए स्मिथ ने कहा, ‘उस अद्भुत श्रृंखला के बाद अब उनके (लबुशाने) सामने यही असली चुनौती है, उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और उन्हें इसी से निपटना होगा। मार्नस सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और काफी तेजी के साथ वो चीजों को ग्रहण करते हैं। उनकी यही बात मुझे पसंद है, और अगर वे ऐसा करना जारी रखते हैं तो लंबे समय तक के लिए ऑस्ट्रेलिया के बहुत बड़े खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।’ हालांकि अबतक लबुशाने ने कोई वनडे नहीं खेला है, और भारत के खिलाफ सीरीज उनकी डेब्यू सीरीज साबित होगी।

लबुशाने होंगे और बेहतर

आगे स्मिथ ने कहा, ‘लबुशाने काफी समझदार व्यक्ति हैं, उन्हें खुद पर भी ये भरोसा हो गया है कि वो ऐसा कर सकते हैं। अब वे जब भी खेलने जाते हैं तो ये अब हर बार घड़ी को रीसेट करने जैसी बात है। उनके अंदर इस बात की भी काफी अच्छी समझ है कि उन्हें किस तरह खेलना है और एक युवा खिलाड़ी के लिए ये बहुत बड़ी बात है। उस समझ को हासिल करना और लंबे समय तक किसी चीज पर टिके रहने में सक्षम होना, साथ ही भरोसा रखना कि ये काम कर जाएगा, उन्हें इसका पूरा तरीका मिल गया है और मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि वो और बेहतर होने जा रहे हैं।’

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जनवरी) को मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा वनडे 17 जनवरी (शुक्रवार) को राजकोट में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे रविवार 19 जनवरी को बेंगलुरु में होगा।

पाइप लीकेज से आधी आबादी पेयजल से वंचित… विधायक वोरा ने कहा- वार्डों में निरंतर जारी रहे पेयजल आपूर्ति
पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े, डीजल में राहत
US में ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, भारतीय शेयर बाजार में छाई सुस्‍ती
कड़ी मेहनत की बदौलत ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती साइना : पी. कश्यप
ब्लास्ट फर्नेस विभाग के अधिकारियों की धर्मपत्नियों ने इस्पात निर्माण प्रक्रियाओं का किया अवलोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टी-20 विश्व कप में खेल सकते हैं डीविलियर्स, नए कोच बाउचर और कप्तान डुप्लेसी से बातचीत हुई
Next Article टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 20 करने पर विचार कर रहा है आईसीसी: रिपोर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?