ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा की सीएए के समर्थन में निकलने वाली रैली में मंडरा रहा है गुटबाजी का साया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

भाजपा की सीएए के समर्थन में निकलने वाली रैली में मंडरा रहा है गुटबाजी का साया

By @dmin
Published: January 12, 2020
Share
SHARE

भिलाई । आगामी14 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में निकलने वाली रैली पर गुटबाजी का साया मंडरा रहा है। इस रैली का आयोजन भाजपा का संगठन खेमा कर रहा है और 30 दिसंबर को दुर्ग में सांसद विजय बघेल की रैली के मुकाबले ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी चलनेे से गुटबाजी का संकेत साफ दिखाई दे रहा है। इन दिनों रैली को सफल बनाने के लिए भापजा और भाजयुमों के मंडल स्तरीय बैठके ली जा रही है और इशारे ही इशारे में पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ नेता यह सख्त निर्देश दे रहे हैं कि वे अधिक से अधिक भीड़ लाये।
अभी दुर्ग को भाजपा का गढ कहा जाने वाला आज दुर्ग जिला विधानसभा और निकाय चुनावों में लगातार हार के बावजूद भिलाई-दुर्ग में भाजपा की आपसी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुटबाजी का ताजा मामला नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 14 जनवरी को भिलाई में होने वाली रैली को लेकर नजर आने लगा है।
इससे पहले इसी मसले पर सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में 30 दिसंबर को दुर्ग के पंडित रविंकर शुक्ल स्टेडियम में रैली का आयोजन किया जा चुका है। भाजपा संगठन की बेरुखी के बावजूद भीड़ के लिहाज से सांसद बघेल की रैली सफल रही। कथित रूप से इससे संगठन खेमा को जोर का झटका लगा है। चर्चा है कि अब उसी झटके का जवाब संगठन खेमा 14 को भिलाई में होने वाली रैली को भीड़ के लिहाज से सफल बनाकर सांसद खेेमे को जवाब देने की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को भिलाई जिला भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकालने जा रही है। इस रैली में भिलाई जिला के अंतर्गत आने वाले सभी 10 मंडल से कार्यकर्ताओं के साथ ही जनसमुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कराने की कवायद तेज है। रैली से पहले भाजपा के कार्यकर्ता पावर हाउस आईटीआई के पास मैदान में एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली की शक्ल में सभी खुर्सीपार के मंगल भवन में पहुंचेंगे। यहां पर रैली को केन्द्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो सम्बोधित करेंगे। इस आयोजन को लेकर जिस तरीके से भाजपा संगठन की तैयारी चल रही है, उसमें आपसी प्रतिद्वंदिता साफ तौर पर नजर आ रही है।
दरअसल भजापा में इन दिनों गुटबाजी चरम पर है। एक तरफ राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के नेतृत्व में संगठन खेमा अपनी गतिविधि में लगा हुआ है तो दूसरी तरफ लोकसभा सांसद विजय बघेल बिना संगठन के सहयोग से राजनीतिक व पार्टीगत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इस गुटबाजी के चलते निगम चुनाव में टिकट वितरण में भी सांसद बघेल की पसंद को भाजपा संगठन ने कोई तवज्जो नहीं दी। इससे पहले संगठन चुनाव में भी विजय बघेल समर्थकों की दावेदारी को एकदम से दरकिनार कर दिया गया। इस बात पर न केवल सांसद बघेल पूर्व मंत्रीद्वय प्रेमप्रकाश पांडेय, रमशीला साहू एवं विधायक विद्यारतन भसीन ने खुलकर नाराजगी जता चुके हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि गुटबाजी के चलते ही विधानसभा के बाद अब निकायों के चुनाव में भिलाई-दुर्ग से भाजपा रसातल पर जा पहुंची है। बावजूद इसके अब नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन रैली में भी गुटबाजी का साया नजर आना भाजपा आलाकमान के लिए सोचनीय हो सकता है।

25 साल के बाद बेलूर मठ पहुंचे सौरभ गांगुली
स्वामी विवेकानंद की स्मृति में रायपुर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्मारक : भूपेश बघेल
कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने से बढ़ेंगे आर्थिक अवसर-रविन्द्र चौबे
आईएसएसएफ रनिंग टारगेट विश्व चैंपियनशिप स्थगित
जिम में अभ्यास करते नजर आये मयंक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा में घोर नक्सल इलाके में तैनात पुलिस जवान ने खाया जहर, इलाज जारी
Next Article निष्ठा व मेहनत से कार्य करें अधिकारी- मनिंदर कौर द्विवेदी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?