ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2019 में तीन साल के पीक पर रही थी बीयर सेल्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

2019 में तीन साल के पीक पर रही थी बीयर सेल्स

By @dmin
Published: January 10, 2020
Share
SHARE

मुंबई. देश में बीयर की बिक्री साल 2019 में बढ़कर तीन साल के पीक पर पहुंच गई। हालांकि कंपनियों का कहना है कि टैक्स बढ़ने और कुछ राज्यों में शराब पर रोक लगने के कारण उनकी ग्रोथ पिछले साल हर तिमाही में क्रमश: घटती आई है।
ब्रिटेन की रिसर्च फर्म ग्लोबलडेटा के अनुसार, बीते कैलेंडर ईयर में बीयर मार्केट की 6.9 पर्सेंट ग्रोथ हुई। साल 2018 में यह आंकड़ा 5.7 पर्सेंट पर था। बिक्री में हुई 1.2 पर्सेंट की बढ़त के बावजूद कंपनियों का कहना है कि पिछला साल चुनौतियों से भरा रहा। उनकी ग्रोथ नोटबंदी के पहले के दौर के मुकाबले काफी सुस्त हुई है। साल 2016 में उन्होंने 10 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज की थी।

बडवाइजर और कोरोना बेचने वाली AB इनबेव के प्रेजिडेंट (दक्षिण एशिया) कार्तिकेय शर्मा ने बताया, ‘देश की बीयर इंडस्ट्री के लिए साल 2019 बेहतर रहा। खास तौर पर पहली छमाही पॉजिटिव रही। हालांकि चुनाव के चलते अप्रैल में बिक्री कम रही। आंध्र में शराब पर पाबंदी और लंबे समय तक बारिश होने के कारण दूसरी छमाही चुनौतियों वाली रही।’

गर्मी वाले महीनों और इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के दौरान बीयर की मांग खासी बढ़ती है। ग्लोबलडेटा के मुताबिक, देश के गर्म मौसम के कारण बीयर की सालाना बिक्री में आम तौर पर अप्रैल-जून तिमाही की लगभग 45 पर्सेंट हिस्सेदारी होती है। हालांकि लोकसभा चुनाव भी इसी दौरान हुआ था। कंपनियों को उम्मीद थी कि चुनाव के बाद मांग वापस बढ़ेगी। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल जैसे महत्वपूर्ण बाजारों में शाब पर रोक लगने या उनके दाम बढ़ने के कारण डिमांड पर असर पड़ा। आंध्र प्रदेश ने हाल में एक नई बार पॉलिसी पेश की है। इसके तहत पुराने बार लाइसेंस को रद्द कर जनवरी 2020 से नए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। राज्य में बार की संख्या भी 40 पर्सेंट घटाई जाएगी।

किंगफिशर जैसे ब्रैंड्स के जरिए लगभग आधे मार्केट पर मजबूत पकड़ रखने वाली यूनाइटेड ब्रुअरीज का कहना है कि इकॉनमी में नाटकीय बदलाव आया है। इंडस्ट्री के लिए 2020 भी चुनौतियों वाला साल होगा। UB के मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर राममूर्ति ने बताया, ‘हमें तिमाही आधार पर अंतर देखने को मिलेंगे। इस साल की पहली तिमाही में ग्रोथ हो सकती है क्योंकि पिछले साल की इसी तिमाही पर चुनाव का नकारात्मक असर रहा था। हालांकि आंध्र प्रदेश जैसे बड़े बाजार में सरकारी नीतियों के कारण बिक्री घटेगी और पहली तिमाही की ग्रोथ का फायदा नहीं मिलेगा।’

आंध्र प्रदेश के अलावा तेलंगाना ने दिसंबर 2019 के मध्य से शराब के दाम बढ़ाए हैं। ऐनालिस्ट्स का अनुमान है कि इसका असर वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में देखने को मिलेगा। कैपिटल के हिमांशु शाह ने एक हालिया इन्वेस्टर नोट में बताया, ‘वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में हुई बीयर की बिक्री नोटबंदी और हाइवे पर लिकर बैन होने के बाद अब तक की सबसे खराब रहने का अनुमान है।’

क्लीन एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है भारत, विश्व में बनेगा “क्लीन एनर्जी” का मॉडल
वेदांता एल्यूमिनियम ने प्राथमिक एल्यूमिनियम उत्पादों के लिए लांच किया दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन सुपरस्टोर – मेटल बाज़ार
आईफा अवॉर्ड्स 2024 की टिकट्स सोल्ड आउट! आईफा उत्सवम और आईफा रॉक्स की कुछ ही टिकट्स उपलब्ध
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2030 तक 1 लाख करोड़ रुपए का ग्रॉस लोन बुक हासिल करने का रोडमैप किया तैयार
एम्ब्रेन ने दो नए TWS ईयरबड्स किया लॉन्च, ऑडियों पर फोकस, जानिए इसकी भारतीय कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति की बात करने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट
Next Article जिम में अभ्यास करते नजर आये मयंक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?