ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में 1991 से अब तक 16 मुजरिमों को मौत की सजा, निर्भया के दोषियों को 22 को होगी फांसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

देश में 1991 से अब तक 16 मुजरिमों को मौत की सजा, निर्भया के दोषियों को 22 को होगी फांसी

By @dmin
Published: January 8, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप केस में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वॉरंट जारी कर दिया है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, चारों को 22 जनवरी की सुबह फांसी दे दी जाएगी। देश में बीते करीब तीन दशक के फांसी के इतिहास पर नजर डाली जाए तो 1991 से अब तक 16 मुजरिमों को फांसी के फंदे पर झुलाया जा चुका है। इनमें 14 साल की नाबालिग के बलात्कारी-हत्यारे धनंजय चटर्जी से लेकर याकूब मेमन और अफजल गुरु तक शामिल हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, अगर सिर्फ बीते 20 साल पर नजर डाली जाए, तो इन दो दशक में 4 लोगों को फांसी के फंदे पर देश में टांगा गया। इनमें से 14 साल की नाबालिग का बलात्कारी और हत्यारा धनंजय चटर्जी भी शामिल था। बाकी तीनों मुजरिम आतंकवाद से जुड़े थे। धनंजय को 14 अगस्त 2001 को अलीपुर जेल कोलकाता में मौत की नींद सुलाया गया था। धनंजय को फांसी के फंदे पर लटकाने में 14 साल का लंबा वक्त लगा था। 5 मार्च 1990 को उस पर एक लड़की का बलात्कार और हत्या का आरोप लगा था, जिसमें उसे दोषी करार दिया गया था।

कसाब और अफजल गुरु को फांसी
इसके बाद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड अजमल कसाब 21 नवंबर 2012 को फांसी पर पुणे की यरवडा जेल में लटकाया गया। कसाब ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में एक ही जगह पर कई लोगों की हत्या कर दी थी। कसाब पाकिस्तानी मूल का था। उसे फांसी चढ़ाने में करीब 4 साल का वक्त लगा था। अजमल कसाब के बाद फांसी पर चढ़ने का नंबर आया भारतीय संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु का। 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड अफजल ही था। अफजल को फांसी पर लटकाने में 11 साल का वक्त लगा। आखिरकार 9 फरवरी, 2013 को अफजल को फांसी के फंदे पर तिहाड़ जेल में लटका दिया गया।

अफजल गुरु के बाद से तिहाड़ जेल में अभी तक और किसी दूसरे मुजरिम को फांसी नहीं हुई थी। अफजल के बाद अब यह दूसरा मामला है, जिसमें अदालत ने तिहाड़ में बंद निर्भया गैंगरेप और हत्या केस के चारों मुजरिमों को फांसी पर लटकाने की फरमान मंगलवार को जारी किया।

एक साथ चार लोगों को फांसी का हुक्म
तिहाड़ जेल सहित हिंदुस्तान की तमाम जेल के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब एक साथ 4 मुजरिमों को फांसी के फंदे पर टांगने का हुक्म हुआ हो। अफजल गुरु के बाद 30 जुलाई, 2015 को नागपुर सेंट्रल जेल में याकूब मेमन को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। याकूब पर 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों को कराने का आरोप था। याकूब पर फांसी के फंदे पर ले जाने में 22 साल का लंबा वक्त लगा था।

2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, 11 मई को झाँसी में ग्रैंड फिनाले
Celebrity Cricket League: 18 और 19 को स्क्रीन से निकलकर मैदान पर दम दिखाएंगे कलाकार
भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत
सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, कहा- मैं पूरी तरह ठीक, डॉक्टरों का किया शुक्रिया
हादसा: स्कूल के कमरे की छत गिरी, तीसरी कक्षा के 27 बच्चे और तीन मजदूर मलबे में दबने से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ईरान की ओर से हमले की आशंका के चलते अमेरिका ने समुद्री जहाजों को किया सतर्क
Next Article अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद ईरान बोला- शांति के लिए भारत के पहल का स्वागत करेंगे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?