ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनता की समस्या का निदान ही सर्वोपरि कार्य: वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

जनता की समस्या का निदान ही सर्वोपरि कार्य: वोरा

By @dmin
Published: January 7, 2020
Share
SHARE

निर्वाचित जनप्रतिनिधि प्रथम दिवस से ही जनसेवा में सक्रिय
दुर्ग. नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के पश्चात प्रथम दिवस से ही शहर विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में नवनिर्वाचित महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, बिजेंद्र भारद्वाज, मनीष बघेल, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी के साथ शहर की साफ सफाई एवं चुनावी अचार संहिता से 2 माह से थमे विकास कार्यों को प्रारम्भ करवाने व मूलभूत समस्या के निदान की चिंता करते हुए सुबह से ही शहर के सघन दौरे में भिड़े रहे। चुनाव जीतने के बाद स्वागत सत्कार में शामिल होने की जगह जनता के लिए आवश्यक कार्य करवाने निकल पड़े। जिसमें गिरधारी नाला व शंकर नाले की साफ सफाई के अलावा अपनी प्राथमिकताओं इंदिरा मार्केट की मल्टीलेवल पार्किंग, पर्यावरण को ध्यान में रख पिकनिक स्पॉट एवं शुद्ध पेयजल के लिए बन रही पानी टंकियों का निरीक्षण किया एवं कार्य को समय सीमा पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव श्री वोरा के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आशीर्वाद लेने पहुंचे व शहर को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के लिए बजट राशि जल्द उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।
निगम आयुक्त ने बताया कि 18 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा जिसमें अंडरग्राउंड लेवल पर दो फ्लोर की पार्किंग एवं ऊपर की 3 मंजिलों में व्यावसायिक परिसर का निर्माण कराया जाएगा। जिसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है एवं जिला कलेक्टर न्यायालय में जमीन आबंटन की प्रक्रिया 15 दिवस में पूरी कर ली जाएगी। वहीं शिवनाथ तट पर पिकनिक स्पॉट के लिए भी 3 करोड़ की राशि का प्रावधान रखा गया है। श्री वोरा ने कहा कि 20 वर्ष बाद कांग्रेस को दुर्ग के मतदाताओं ने जिम्मेदारी सौंपी है जिसपर शहर सरकार खरा उतरेगी। लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ही नगर निगम का पहला दायित्व है।

Breaking News : जिस बिरनपुर में युवक की हुई थी हत्या वहां भीड़ ने जलाया मकान, लाठी लेकर दौड़े आईजी छाबड़ा… देखें Video
Bhilai Breaking : बीएसपी के कोक ओवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर तेन्दुआ में विशेष प्रशिक्षण शिविर जारी
सबसे बड़ी आर्ट गैलरी का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन… संपूर्ण छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परम्परा की एक छत के नीचे मिलेगी झलक
शिक्षिका की शर्मनाक हरकत, चार साल की मासूम को बंधक बनाकर बाथरूम में किया बंद, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महापौर बनते ही महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक और आयुक्त के साथ शहर विकास कार्य का किया निरीक्षण
Next Article महापौर बनते ही महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक और आयुक्त के साथ शहर विकास कार्य का किया निरीक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?