ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कासिम सुलेमानी के जनाजे में रोए खुमैनी, रूहानी ने चेताया-कतई धमकी न दे US
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

कासिम सुलेमानी के जनाजे में रोए खुमैनी, रूहानी ने चेताया-कतई धमकी न दे US

By @dmin
Published: January 7, 2020
Share
SHARE

तेहरान. ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार को जनरल कासिम सुलेमानी को हजारों नम आखों ने विदाई दी. हजारों लोगों का हुजूम तेहरान की सड़कों पर उमड़ पड़ा था. इस दौरान लोगों में गम था और गुस्सा था. कासिम सुलेमानी के जनाजे में उमड़ी भीड़ ईरान की सरकार से बदले की मांग कर रही थी.

जनरल के जनाजे में रोये खुमैनी

ईरान की सत्ता में दूसरे सबसे शक्तिशाली जनरल रहे कासिम सुलेमानी को विदाई देते हुए ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खुमैनी फूट-फूट कर रो पड़े. समाचार एजेंसी एपी की ओर से जारी वीडियो में खुमैनी रोते हुए दिख रहे हैं. तेहरान यूनिवर्सिटी के कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में जनरल कासिम को अंतिम विदाई देने भारी भीड़ उमड़ी.

धमकी न दे अमेरिका

इधर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अमेरिका को किसी भी हालत में ईरानी राष्ट्र को धमकी न दे. हसन रूहानी का ये बयान तब आया है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान के 52 ठिकानों की पहचान की है और अगर ईरान अमेरिका पर हमला करता है तो यूएस सेना बेहद बर्बर तरीके से इन ठिकानों पर अटैक कर इसका जवाब देगी.

हसन रूहानी ने एक ट्वीट कर लिखा, “जो 52 नंबर का जिक्र कर रहे हैं उन्हें 290 नंबर भी याद रखना चाहि. ईरानी राष्ट्र को कभी धमकी न दें.’ ट्रंप ने ईरान के 52 ठिकानों पर निशाने की बात कही थी इसके बाद रूहानी ने ट्रंप को जुलाई 1988 की घटना याद दिलाई जब अमेरिकी वॉरशिप ने ईरानी विमान पर हमला किया था. इस हमले में 290 लोग मारे गए थे.

बढ़ते तनाव पर UN की चिंता

इधर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी चिंता जाहिर की है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरेस ने कहा अमेरिका और ईरान से संयम बरतने की अपील की है. गुतेरेस ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कहा, ‘नव वर्ष का आगाज हमारी दुनिया में खलबली के साथ हुआ है’ उन्होंने कहा कि हम खतरनाक दौर से गुजर रहे हैं. इस सदी में तनाव उच्चतम स्तर पर हैं और यह अशांति बढ़ती जा रही है.

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद कल रायपुर में
पृथक बुंदेलखंड के साथ इतिहास की किताबों में कुछ और पन्ने जोड़ने की जरुरत
बाबरी विध्वंस केस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा…. 30 सितंबर तक फैसला सुनाए सीबीआई कोर्ट
शिवसेना और तीर कमान पर जंग, चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा उद्धव गुट
सीबीएसई 12 वीं के परिणाम: पिछले साल से 5 फीसदी ज्यादा रहा इस साल का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तनाव के बीच भड़के ट्रंप, कहा- ईरान कभी नहीं हासिल कर पाएगा परमाणु हथियार
Next Article कासिम सुलेमानी के जनाजे में रोए खुमैनी, रूहानी ने चेताया-कतई धमकी न दे US

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?