ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

By @dmin
Published: January 2, 2020
Share
SHARE

मुख्यमंत्री बघेल शामिल हुए गुरु गोविंद सिंह  के प्रकाश पर्व समारोह में

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडरी स्थित गुरूद्वारे में सिक्ख धर्म के 10 वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित 353 वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिक्ख धर्म की स्थापना की, गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने समाज को जोड़ने का अदभुत कार्य किया। गुरु गोविंद सिंह जी समाज सुधारक तो थे ही, वे बड़े योद्धा भी थे। उन्होंने वीर योद्धा तैयार किए साथ ही वे बड़े साधक भी थे। गुरु गोविंद सिंह जी ऐसे गुरु थे जिन्होंने कहा कि गुरु ग्रन्थ साहेब ही सिक्ख धर्म के गुरु हांेगे। अब गुरु ग्रन्थ साहब ही हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

श्री बघेल ने कहा कि आज हमें गुरू गोविंद जी द्वारा बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। यही हमारी उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धरती हम सब की है। हम सबको मिलकर इसकी रक्षा और देखभाल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्ख समाज एक जिंदा दिल कौम है, जो हर स्थिति में खुश रहती है और खूब मेहनत करती है। मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने भी सिक्ख समाज को बधाई देते हुए यह जानकारी दी कि हाल ही में वे करतारपुर की यात्रा कर वापस लौटे हैं।

विधायक द्वय श्री कुलदीप जुनेजा और श्री सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह छाबड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर सिक्ख समाज द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल सिंह चंडोक सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Gustakhi Maaf: जब यूं ही होने लगे शासन का काम
धान खरीदी का शुभारंभ: जाने पहले ही दिन कितने किसानों ने 10 हजार 257 मीटरिक टन धान बेची, 775 उपार्जन केंद्रों में हुई खरीदी
Breaking News : दुर्ग में म्यूल अकाउंट का संचालन, अब तक 35 गिरफ्तार… लगभग तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन
Breaking News : भिलाई में घायल को अस्पताल पहुंचाया और बिल पे करने के नाम पर की ठगी, पुलिस ने शातिर को भेजा जेल
सीएम भूपेश बघेल ने की बाल विकास विभाग की समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Next Article उपयोजना मद की राशि से हितग्राहियों के जीवन में परिवर्तन आए : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?