ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न्यूजीलैंड दौरा आसान नहीं होगा : रहाणे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

न्यूजीलैंड दौरा आसान नहीं होगा : रहाणे

By @dmin
Published: January 4, 2020
Share
SHARE

मुम्बई । भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि आगामी न्यूजीलैंड दौरा टीम के लिए आसान नहीं होगा। इस दौरे में टीम के लिए सबसे कठिन हवा से निपटना होगा। रहाणे का कहना है कि तकनीक को लेकर उन्हें परेशानी नहीं है पर टीम को वेलिंग्टन और क्राइस्टचर्च की हवा से निपटने तैयार रहना होगा जिसमें गेंद को खेलना आसान नहीं होता। रहाणे ने कहा कि ‘हम वहां 2014 में भी खेले थे तब भी हवा के रुख से परेशानी हुई थी। ऐसे में हालातों के अनुरुप ढ़लना सबसे कठिन होगा। हवा के चलते यहां गेंद में अतिरिक्त स्विंग होगी। रहाणे का मानना है कि तेज गेंदबाज नील वैगनर का सामना भी कठिन रहेगा। वैगनर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए भी परेशानी खड़ी की थीं। पिछले 4 टेस्ट में वैगनर ने 27 विकेट लिए हैं। रहाणे ने कहा, ‘चुनौतियों के रूप में आप सिर्फ एक नाम नहीं ले सकते। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में, आपको हर गेंदबाज को सम्मान देना होता है। एक घरेलू टीम के तौर पर कीवी अपने घरेलू हालातों को बेहतर तरीके से समझते हैं और उनको इसका लाभ मिलेगा पर हमें अपना स्वभाविक खेल खेलना होगा। रहाणे ने कहा कि कीवी गेंदबाजों के सामने अगर हम क्रीज के बाहर खड़े हों तो हमें इसे संभालने में सफलता मिल सकती है। अलग-अलग गेंदबाजी का सामना करने के अलग-अलग ढंग होते हैं। सभी को अपनी क्षमताओं पर ही टिके रहना चाहिए। सबसे कारगर तरीका यही होगा कि बल्लेबाज जितना संभव हो उतना शरीर के करीब अपने शॉट्स खेले। आपको अपने बेसिक सही रखने की जरूरत है आप अपनी तकनीक पर बहुत ज्यादा नहीं सोच सकते।

कोरोना से मुकाबले को तीनों सेनाओं ने कसी कमर, 4 हजार लोगों के लिए तैयार की क्वारंटाइन सुविधा
नंदकुमार महाजन की आंखो से किसी और को मिलेगी नवदृष्टि
आईएचएसडीपी आवास कालोनी के चार निवासियों को आवास खाली करने दी गई नोटिस
वोडाफोन आइडिया की वित्तीय हालत खराब, एयरटेल और जियो की बल्ले-बल्ले
आईसीसी टूर्नामेंट जीतने मध्यक्रम को करना होगा बेहतर प्रदर्शन : विराट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा जिले के नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित पार्षदों ने अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की
Next Article टी20 सीरीज के लिए गुवाहाटी पहुंची श्रीलंकाई टीम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?