ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैलचित्र का अनावरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैलचित्र का अनावरण

By @dmin
Published: January 4, 2020
Share
SHARE

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण और विधायकगण हुए शामिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में महान विभूतियों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, श्रीमती इंदिरा गांधी और श्री राजीव गांधी के तैलचित्र का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। प्रदेश में नयी सरकार के गठन और विधानसभा की कार्यवाही का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और विधायकगण शामिल हुए।

सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश की महान विभूतियों की तस्वीर यहां लगने से हमें इनके कार्यों और सिद्धांतों से सतत् प्रेरणा मिलेगी। साथ ही विधानसभा की गौरवशाली परम्परा और समृद्ध होगी। इस हॉल का उपयोग लोकसभा के सेंट्रल हाल के समान विधायकगण, पूर्व विधायक और वरिष्ठ मीडिया कर्मी के लिए एवं विविध आयोजनों के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सरकार के कार्यकाल में विधानसभा की कार्यवाही को एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी विधायकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हॉल को जीवंत करने के लिए जो भी सुझाव और सहमति बनेगी सरकार उसे पूरा करेगी।

इस मौके पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. महंत के एक वर्ष के कार्यकाल की बधाई देते हुए उनके व्यक्तित्व और उनके राजनीतिक कार्यों की सराहना की। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यशैली का अन्य राज्यों में सराहना का भी उन्होंने उल्लेख किया। पूर्व मंत्री और विधायक श्री अजय चंद्राकर ने तैलचित्र के अनावरण के लिए बधाई देते हुए सेंट्रल हाल को जीवंत रखने और रियायती दर पर जलपान और भोजन की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय, मिली प्रशासकीय स्वीकृति
कोरोना से मृतक व्यक्ति के परिवारों को 4 लाख रूपए की मुआवजा राशि देने की मांग
छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी के आसार नहीं, झूठ बोलती है भाजपा-सीएम भूपेश बघेल
रायगढ़ में दर्दनाक घटना : जन्मदिन की पार्टी मनाई और बबूल के पेड़ पर झूल गए दो दोस्त
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बंदियों में खौफ का माहौल, सब्जी-दाल से परहेज, टमाटर व नमक से खा रहे रोटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हर वार्ड के शौचालय, नालियाॅ, सड़कों, गलियों, बाजार क्षेत्र की सफाई हो ध्यान रखें -आयुक्त
Next Article बच्चों में शैक्षिक नेतृत्व क्षमता और वैज्ञानिक सोच विकसित करें: डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?