ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अब तक 32 प्रकरणों में 7651 बोरी धान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaigarhRaipur

अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अब तक 32 प्रकरणों में 7651 बोरी धान जब्त

By Mohan Rao
Published: November 29, 2026
Share
SHARE

कापू में गोदाम से 70 बोरी और पटेलपाली में ट्रक से 550 बोरी धान पकड़ा गया, जांच अभियान जारी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण, परिवहन और अनियमित खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर रही हैं। इसी क्रम में 27 और 28 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित एवं परिवहन किए जा रहे धान को जब्त किया गया।

27 नवंबर को विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत कापू में खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने राजू निराला के गोदाम की जांच की। इस दौरान गोदाम में अवैध रूप से भंडारित 70 बोरी धान पाया गया, जिसका कुल वजन 28 क्विंटल है। संयुक्त दल द्वारा धान की जब्ती कर आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं, 28 नवंबर को रायगढ़ तहसील के ग्राम पटेलपाली में ट्रक के माध्यम से धान का अवैध परिवहन किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में 550 बोरी धान का अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाया गया। टीम द्वारा धान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध 28 नवंबर 2026 तक कुल 32 प्रकरणों में 7651 बोरी धान जब्त किया जा चुका है। 27 नवंबर तक जिले में 31 प्रकरणों में 7101 बोरी धान जब्त किया गया था, जिसका कुल वजन 2840.40 क्विंटल है। वहीं, 28 नवंबर को रायगढ़ तहसील के ग्राम पटेलपाली में ट्रक से 550 बोरी धान की अतिरिक्त जब्ती की गई। इसके साथ ही प्रकरणों की संख्या बढ़कर 32 और जब्त धान की मात्रा 7651 बोरी हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों के साथ-साथ गोदामों एवं परिवहन मार्गों पर भी निगरानी रखी जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के संयुक्त दलों द्वारा लगातार जांच की जा रही है, ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं खरीदी-बिक्री के मामलों में आगे भी जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

दशकों पुराने पुल को मिलेगा नया स्वरूप, जुनवानी रोड पर बनेगा नया ब्रिज, 10 करोड़ की स्वीकृति
ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा की जांच करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- सरकार के पास जाएं
IND vs SA: ओमिक्रॉन की वजह से एक हफ्ते टल सकता है भारत का साउथ अफ्रीका दौरा
छत्तीसगढ़ वुमेंस अंडर 15 तथा अंडर 19 सेलेक्शन ट्रायल 29 जनवरी को
राजपथ पर इस बार छत्तीसगढ़ गोधन योजना की झांकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
Next Article मातृ एवं शिशु पोषण के लिए राज्य स्तरीय SBCC रणनीति का करेंगी विमोचन मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?