ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारायणपुर जिले में 19 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों को मिल रही धान विक्रय की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नारायणपुर जिले में 19 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों को मिल रही धान विक्रय की सुविधा

By Poonam Patel
Published: November 28, 2026
Share
धान की उपज का मिला बेहतर दाम, महेश कुमार नेताम को मिला एक लाख रुपए से अधिक का आर्थिक संबल
धान की उपज का मिला बेहतर दाम, महेश कुमार नेताम को मिला एक लाख रुपए से अधिक का आर्थिक संबल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। शासन की इस व्यवस्था से दूरस्थ वनांचल के किसानों को भी अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। नारायणपुर जिले के ग्राम पालकी निवासी किसान महेश कुमार नेताम भी इस व्यवस्था से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने 32.40 क्विंटल धान का विक्रय कर निर्धारित दर के अनुसार एक लाख 440 रुपए की राशि का लाभ अर्जित किया है।

किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उनकी उपज का बेहतर मूल्य दे रहीं हैं सरकार

ग्राम पालकी निवासी महेश कुमार नेताम, पिता नरजू, अपनी 1.24 हेक्टेयर कृषि भूमि में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने बिंजली धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज का विक्रय किया। धान का बेहतर मूल्य मिलने से उत्साहित नेताम ने बताया कि शासन की सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। उपार्जन केंद्र में उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उनकी उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु धान खरीदी व्यवस्था

नारायणपुर जिले में किसानों की सुविधा और धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष उपार्जन केंद्रों की संख्या 17 से बढ़ाकर 19 कर दी गई है। हलामीमुंजमेटा एवं तारागांव में दो नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हुई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

नारायणपुर जिले के 10,686 किसानों का पंजीयन

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में नारायणपुर जिले के 10,686 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनका कुल पंजीकृत कृषि रकबा 13,063.08 हेक्टेयर है। किसानों को धान विक्रय के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तथा संबंधित सहकारी समिति के माध्यम से ऑफलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले में 15 नवम्बर 2026 से प्रारंभ धान खरीदी का कार्य 15 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। धान की उपज का बेहतर मूल्य, सुलभ टोकन व्यवस्था और उपार्जन केंद्रों के विस्तार से वनांचल के किसानों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही खेती-किसानी को मजबूती मिल रही है।

अम्बिकापुर से 850 श्रद्धालुओं साथ निकली भारत गौरव ट्रेन… काशी-अयोध्या धाम के दर्शन करेंगे तीर्थर् यात्री
छत्तीसगढ़ की झांकी ने नेशनल-मीडिया का दिल जीता, परेड से पहले नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में हुआ प्रेस-रिव्यू
डैनी डेन्जोंगपा से लेकर पत्रलेखा तक बॉलीवुड में नॉर्थ ईस्ट से आए हैं ये एक्टर्स…
पंचायत चुनाव: कोविड-19 प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन करें सुनिश्चित: राज्य निर्वाचन आयुक्त
हादसा: नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पांच मजदूरों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नौ गांवों के अबूझमाड़िया परिवारों को मिली रोशनी की सौगात, बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की दिनचर्या हुई आसान अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचलों में सौर ऊर्जा से जगमगाए 64 घर, पीएम जनमन योजना बनी बदलाव की नई किरण
Next Article परिसीमन संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा, सीएम साय बोले- इससे जनप्रतिनिधित्व के अवसर बढ़ेंगे

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?