ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बिलासपुर में 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग

By Mohan Rao
Published: November 28, 2026
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं का संगम आगामी 4 दिसम्बर और 5 दिसम्बर को बिलासपुर के बहतराई स्थित  बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रदेश के सभी 33 जिलों से लगभग तीन हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। महोत्सव के उद्घाटन एवं समापन समारोह आउटडोर स्टेडियम में प्रस्तावित हैं, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य मंच, अतिथियों एवं कलाकारों के ग्रीन रूम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी तैयारियां 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।  राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, निबंध लेखन और पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आउटडोर स्टेडियम के मुख्य मंच पर उद्घाटन एवं समापन समारोह के साथ सांस्कृतिक संध्या और लोकनृत्य का आयोजन होगा। इंडोर स्टेडियम में लोकगीत एवं चित्रकला, कबड्डी हॉल में नुक्कड़ नाटक तथा अतिरिक्त डोम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग एवं पीपीटी प्रस्तुतियां होंगी। प्रशासनिक भवन में निबंध लेखन एवं पारंपरिक वेशभूषा तथा निर्माणाधीन तीरंदाजी मैदान में रॉक बैंड की प्रस्तुति होगी।

प्रतिभागियों के भोजन की व्यवस्था भी तीरंदाजी मैदान में की जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक खलखो ने प्रतिभागियों के ठहरने के लिए शहर के विभिन्न हॉस्टलों को आरक्षित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पर्याप्त रोशनी, महिला प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल, चिकित्सा सुविधा एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। स्थानीय आवागमन के लिए परिवहन विभाग के माध्यम से छह बसें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

महोत्सव स्थल पर प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए चौपाटी और झूलों की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए बिलासपुर नगर निगम के अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक सहयोग लेने को कहा गया। संचालक ने 1 दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों को प्रतिभागियों के आवास, भोजन एवं आयोजन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संचालक द्वारा तैयारियों के निरीक्षण के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक ए. एक्का और युवा कल्याण अधिकारी जितेन्द्र नायक सहित विभागीय एवं खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अधिकारी भी मौजूद थे।

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में क्रैश हुआ सेना का हेलिकॉप्टर, दो पायलट जख्मी; बचाव दल रवाना
राजनांदगांव रेंज में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
शिवनाथ में जलस्तर बढऩे से इंटकवेल में कचरा, एसडीआरएफ व निगम की टीम लेकर पहुंचे वोरा
4 सीटों पर ओबीसी दाँव, महिलाओं की अनदेखी…. दुर्ग में कितना सटीक बैठेगी भाजपा की बाजी
सलमान खान उर्फ टाइगर, टाइगर 3 में अपने नाम से दाग हटाने के लिए जानलेवा मिशन पर निकलेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान
Next Article shreekanchanpath 45 # 28 Nov 2026

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?