ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: PWD सचिव ने ली समीक्षा बैठक, बोले – टेंडर के बाद 15 दिन के भीतर जारी करें वर्कऑर्डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

PWD सचिव ने ली समीक्षा बैठक, बोले – टेंडर के बाद 15 दिन के भीतर जारी करें वर्कऑर्डर

By Mohan Rao
Published: November 27, 2026
Share
SHARE

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर कड़ी नजर रखने के दिए निर्देश, मुख्य अभियंताओं को हर सप्ताह दो दिन फील्ड में जाने कहा

रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने शुक्रवार को पांचों परिक्षेत्रों, सेतु बंध, विद्युत एवं यांत्रिकी, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख अभियंता कार्यालय के सभी मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में निर्माणाधीन भवनों, सड़कों एवं पुलों के साथ ही नए कार्यों की निविदा प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ऐसे कार्यों जिनकी निविदा स्वीकृत हो गई हैं, उनके कार्यादेश चयनित ठेकेदारों एवं एजेंसियों को 15 दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए, जिससे कि वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करते हुए कार्यों में अच्छी प्रगति लाई जा सके। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं को हर सप्ताह कम से कम दो दिन फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की कड़ाई से मॉनिटरिंग कर उन्हें नियमित भुगतान करने को कहा। उन्होंने मुख्य अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता से लेकर उप अभियंता तक की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 और चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर उनके काम प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों में अच्छी भौतिक और वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।

श्री बंसल ने ठेकेदारों द्वारा किए गए गुणवत्ताहीन कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ दोबारा कराने को कहा। उन्होंने मानपुर-कोहका और गरियाबंद में राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से के साथ ही कबीरधाम जिले में परफॉर्मेंस गारंटी की बानौ-कान्हाभैरा मार्ग में खराब हिस्सों को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार कार्यों को पूर्ण कराने को कहा।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में जमा मद के कार्यों, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, न्यायालयीन मामलों, अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों के साथ ही सीएम-हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी तथा सीपीग्राम्स (Centralised Public Grievances Redress & Monitoring System) में जन शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, सीजीआरआईडीसीएल के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री शशांक पाण्डेय और उप सचिव श्रीमती अंशिका पाण्डेय सहित विभाग के सभी मुख्य अभियंता भी बैठक में मौजूद थे।

नक्सल पीडि़त महिलाओं ने सीएम बघेल और प्रियंका गांधी को बताए अपने स्वावलंबन की कहानी
Bhilai Breaking : पावर हाउस में करंट लगने से दो गायों की मौत, आधीं के कारण पोल पर दौड़ गई थी बिजली
डिप्टी सीएम पहुंचे वनांचल ग्राम में बनें पुनर्वास केंद्र, सरेंडर युवाओं से मिले… कौशल प्रशिक्षण को लेकर दिए निर्देश
टोकन तुहर हाथ’ ऐप बना किसानों का सच्चा हमसफर — धान खरीदी हुई आसान, पारदर्शी और झंझट-मुक्त
बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल
Next Article सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, मुंबई जेल में बंद आरोपी को दुर्ग लाई पुलिस

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?