ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन

By Poonam Patel
Published: November 27, 2026
Share
कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी
कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के संकल्प एवं जवाबदेही शासन के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करती है कि छत्तीसगढ़ राज्य के आम नागरिकों की प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए। लगभग एक साल तक लंबित रहे वेतन का भुगतान होने के बाद इन पारिश्रमिक कर्मचारियों के चेहरे पर संतोष और खुशी के साथ ही शासन के प्रति आभार भी साफ झलक रहा है। बस्तर जिले में श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत के बाद 13 कर्मचारियों को उनके हक का एक लाख 62 हजार रुपये बकाया वेतन मिल सका है।

जगदलपुर में क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विस लिमिटेड के माध्यम से एक चार पहिया शोरूम में सुरक्षा गार्ड के रूप में बॉबी चौधरी सहित 13 कर्मचारी कार्यरत थे। दिसंबर 2025 का इन सभी कर्मचारियों का कुल एक लाख 62 हजार रुपये वेतन भुगतान अटका हुआ था। कर्मचारी लगातार अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी द्वारा टालमटोल किया जाता रहा, जिससे लंबे समय तक पारीश्रमिक न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया वेतन के निर्देश

कंपनी के टालमटोल रवैये से परेशान कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया, मामले की जांच की और संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया वेतन चुकाने के निर्देश दिए।

13 कर्मचारियों को कुल 1,62,000 रुपये के लंबित वेतन का भुगतान

श्रम विभाग की इस प्रभावी कार्रवाई के बाद बॉबी चौधरी समेत सभी 13 कर्मचारियों को कुल 1,62,000 रुपये के लंबित वेतन का भुगतान कर दिया। एक शिकायत पर लगभग एक साल से रुके वेतन के हाथ में आते ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरों पर संतोष व खुशी के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित शासन के प्रति आभार व्यक्त करने का भाव दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों या सुझावों के लिए 1076 डायल करें या सीएम हेल्पलाइन – छत्तीसगढ़ शासन पोर्टल पर ऑनलाइन अनुरोध दर्ज करें। यह सेवा 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध है।

NEET SS 2021: सिलेबस में अंतिम समय में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- युवा डॉक्टरों को फुटबॉल न बनाएं
Breaking News : कबीरधाम में बड़ा हादसा, सगाई लौट रहे लोगों की पिकअप खाई में गिरी, 25 सवार घायल
छत्तीसगढ़ की कई योजनाओं का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे विस्तार, मोबाइल मेडिकल यूनिट से लेकर यह योजनाएं हैं शामिल
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह मिलने से ताम्रध्वज साहू के समर्थको में हर्ष, खरगे की नयी टीम तैयार
स्मृति ईरानी ने दागा सवाल, पूछा- कांग्रेस शासित राज्य क्यों नहीं घटा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
Next Article टिकेश्वर विश्वकर्मा के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने का खुला अवसर सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?