ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव

By Poonam Patel
Published: November 27, 2026
Share
चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप
चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप
SHARE

जगदलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय एडवेंचर कैंप में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एनएसएस कैडेट साहसिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर के एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप ने चांशल की पहाड़ियों में लगभग 6 किलोमीटर की कठिन पैदल ट्रेकिंग कर समुद्र तल से 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति का शानदार परिचय दिया।

दुर्गम पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच यह ट्रेकिंग कैडेट के लिए एक बड़ी साहसिक उपलब्धि रही। हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के बीच इस ऊंचाई तक पहुंचना उनके लिए जीवन का यादगार अनुभव बन गया। इस दौरान भुवनेश्वर कश्यप ने चांशल की पहाड़ियों में राष्ट्रीय सेवा योजना का बैनर प्रदर्शित किया। बस्तर की धरती से निकलकर हिमाचल प्रदेश की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं तक पहुंचकर उन्होंने अपने महाविद्यालय, बस्तर जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया।

हिमाचल प्रदेश के रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर हटकोटी में आयोजित इस 10 दिवसीय एडवेंचर कैंप में कैडेटों को विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पर्वतीय ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग, रस्सियों के सहारे पहाड़ी गतिविधियां, टीम वर्क, अनुशासन एवं आपसी सहयोग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, शारीरिक दक्षता और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित किया जा रहा है।

इस उपलब्धि के लिए शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश देवांगन का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा है। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट लगातार सामाजिक, शैक्षणिक और साहसिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल समाज सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रसेवा, सहयोग और व्यक्तित्व विकास की भावना विकसित करना भी है। चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर भुवनेश्वर कश्यप ने साहसिक गतिविधियों में अपनी रुचि और क्षमता का परिचय दिया है। उनकी यह उपलब्धि बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह संदेश देती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, मेहनत और निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य : शिक्षा विभाग का कड़ा निर्देश… अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग
पीएम मोदी ने बस्तर में सुरक्षाबलों संग मनाई दिवाली, बोले- ऐतिहासिक है इसबार की दीपावली
बड़ी खबर: कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, दो बदमाश भी ढेर
Dantewada : अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बोलेरो, दो लोगों की दबकर हो गई मौत
सुशासन पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन कल से रायपुर में, विभिन्न विषयों पर पांच सत्र होंगे आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्था महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई तीन वर्ष तक देखरेख की जिम्मेदारी बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर
Next Article shreekanchanpath 44 # 27 Nov 2026

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?