ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: म्यूल बैंक खाताधारकों पर बड़ी कार्रवाई, कमीशन के लालच में बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

म्यूल बैंक खाताधारकों पर बड़ी कार्रवाई, कमीशन के लालच में बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: November 26, 2026
Share
SHARE

बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड एवं मोबाइल फोन जब्त

भिलाई। मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा थाना सुपेला, थाना पुरानी भिलाई एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम के माध्यम से कार्रवाई की गई। बैंक खातों के विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में उपयोग किए गए बैंक खातों के 08 खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित करने एवं उसकी पहचान छिपाने के लिए म्यूल बैंक खातों का उपयोग किया जा रहा था। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ खाताधारकों द्वारा कमीशन एवं आर्थिक लाभ के लालच में अपने बैंक खाते तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए जा रहे थे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि खाताधारकों को एजेंटों के माध्यम से 5,000 रुपये से 15,000 रुपये तक का कमीशन अथवा प्रतिफल देने का प्रलोभन देकर बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाइल सिम कार्ड प्राप्त किए गए थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेन-देन एवं हस्तांतरण के लिए किया गया। संबंधित खातों में लाखों रुपये से अधिक की राशि का ट्रांजेक्शन होना पाया गया।

प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 26.11.2026 को थाना सुपेला के एयू बैंक से संबंधित 03 खाताधारकों तथा थाना पुरानी भिलाई के बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित 05 खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दोनों थानों में पंजीबद्ध अपराधों में कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में अपने अथवा अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते एजेंटों के माध्यम से साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए जाते थे। इसके लिए बैंक खातों से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड 5,000 से 15,000 रुपये तक के प्रतिफल पर दिए जाते थे। बाद में इन खातों का उपयोग ऑनलाइन साइबर ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने एवं अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था, जिससे ठगी की रकम के वास्तविक स्रोत एवं लाभार्थियों की पहचान छिपाई जा सके।

उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला, थाना पुरानी भिलाई एवं एसीसीयू दुर्ग की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण एवं संबंधित खाताधारकों की पहचान कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को कमीशन अथवा आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल सिम अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी उपलब्ध न कराएं। आपके बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में होने पर आप भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। यदि आपके बैंक खाते अथवा बैंकिंग दस्तावेजों का किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया गया है, तो तत्काल संबंधित बैंक, नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस को सूचना दें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। आपका बैंक खाता, आपकी जिम्मेदारी। बैंक खाते का दुरुपयोग रोकें और साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. जावेद खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शांति नगर, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
  2. सोहेल असरफ खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर 39, अय्यप्पा नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
  3. मंजीत कौर, निवासी आकांक्षा कुंज, शिव मंदिर, भिलाई, वर्तमान पता जी.के. मार्ट के पास, श्याम नगर, बोरसी, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
  4. गुरुद्वीप सिंह चिड्डा उर्फ राहुल, उम्र 30 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलेज के पास, कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
  5. विकास कुमार राणा, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजीव पारा, बिजली नगर, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
  6. तरुण कुमार पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी महामाया पारा, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
  7. मुन्नवर खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
  8. परमीली राजेश कुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी ईश्वर किराना स्टोर्स, आदर्श नगर, कैम्प-01, छावनी, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
छत्तीसगढ़ की तरक्की में युवाओं की सुनिश्चित हो रही सक्रिय भागीदारी: “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” से खुलेंगे अवसरों का द्वार
CG भाजपा की गोपनीय बैठक में तीन पूर्व मंत्रियों को नहीं बुलाया, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बंद कमरे में कर रहे मंथन
ये प्रश्न काल्पनिक है कहना DFO को पड़ा महंगा, अब नोटिस के जवाब के साथ भरेंगे जुर्माना, जानिए क्या है पूर माजरा
CG Politics: नांदगांव में कितना सटीक बैठेगा गणित! पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता और 8 में से 5 विस सीटों पर जीत का कितना लाभ मिल पाएगा कांग्रेस को?
इस जिले के निवासियों से सीएम बघेल कल करेंगे सीधी बात, परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत
Next Article स्वदेशी व्यापारी मंच ने 5 बिजनेस चैंपियंस को एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?