ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर दो ठेका एजेंसियां ब्लैकलिस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर दो ठेका एजेंसियां ब्लैकलिस्ट

By Mohan Rao
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

रायपुर। शासकीय निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने कड़ी कार्रवाई की है। मंडल ने दो निर्माण एजेंसियों—मेसर्स विनायक इंफ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स सार्थक ट्रेडर्स—को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में दर्ज करने का आदेश जारी किया है। कोरबा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंजना (विकासखंड कटघोरा), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरदा (विकासखंड पाली) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान (विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा) में आवासीय भवनों का निर्माण निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाना था। अनुबंध के अनुसार इन कार्यों को नौ माह में पूर्ण करने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार एजेंसियों को सौंपी गई थी।

निर्माण कार्यों की प्रगति अत्यंत धीमी रहने और ठेकेदारों की लापरवाही से कार्य प्रभावित होने पर मंडल ने संबंधित एजेंसियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने और कार्यों के प्रति उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए मंडल ने नियमानुसार कार्रवाई की। मेसर्स विनायक इंफ्रास्ट्रक्चर, ब-वर्ग ठेकेदार (CGeR12820) और मेसर्स सार्थक ट्रेडर्स, द-वर्ग ठेकेदार (CGeR20160) को काली सूची में दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।

मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि शासकीय निर्माण कार्य आम नागरिकों की सुविधाओं और जनहित से सीधे जुड़े होते हैं। इनमें लापरवाही, अनावश्यक विलंब या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है कि वह अनुबंध की शर्तों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करे। जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना मंडल की प्राथमिकता है। ठेकेदारों को समय-सीमा, निर्माण गुणवत्ता और अनुबंध की शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। लापरवाही या उदासीनता बरतने वाली एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। संबंधित अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनावश्यक विलंब, लापरवाही या अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन पर ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गोल्ड जीतते ही नीरज पर पैसों की बारिश: हरियाणा सरकार ने दी छह करोड़ रुपए और क्लास वन की नौकरी… जाने अब तक नीरज को कितना मिला इनाम
दिल्ली में प्याज के रेट बढाऩे के लिए केंद्र ने ठप की सप्लाई
गहराता युद्ध संकट: भारतीयों के लिए शुरू हुआ निकासी अभियान, यूक्रेन रवाना हुई एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट
डेंगू,मलेरिया रोकथाम के लिए विधायक वोरा व महापौर ने किया लोगों को जागरूक: विधायक वोरा ने कहा-टेमीफॉस से खत्म हो जाता है मच्छर का लार्वा
बाघ के करीब से फोटो लेकर विवादों में फंसी रवीना टंडन, जानिए अभिनेत्री ने सफाई में क्या कहा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
Next Article अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?