ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें और कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें – कलेक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें और कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें – कलेक्टर

By Poonam Patel
Published: November 24, 2026
Share
समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा, नियाद नेल्लानार पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश
समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा, नियाद नेल्लानार पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश
SHARE

खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने आवंटित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें और निरीक्षण रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी किसानों से सीधे बात करें। टोकन लेने से लेकर धान की तौल तक किसी भी चरण में किसानों को कठिनाई हो तो संबंधित विभाग के साथ मिलकर उसका समय पर समाधान करें।

कलेक्टर ने सहकारिता, खाद्य और विपणन विभाग के अधिकारियों को केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध रखने तथा टोकन जारी करने और धान की तौल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था का जायजा लेने तथा खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कस्टम मिलिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला विपणन अधिकारी और जिला खाद्य अधिकारी को राइस मिलों से चावल जमा कराने के काम में तेजी लाने को कहा।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से शिकायतें लंबित रहने के कारण पूछे और उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। नियाद नेल्लानार 2.0 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को शासन की प्रमुख योजनाओं और उनसे लाभान्वित हितग्राहियों का अद्यतन विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनावार विवरण का मिलान करें और शेष प्रविष्टियां पूरी कर शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा, “शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।” बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम अविनाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सावधान: ओमिक्रॉन वैरिएंट की भारत में एंट्री, कर्नाटक में मिले हैं दो मामले, अब तक 29 देशों में 373 मामले
Balod : शौच के लिए निकली बुजुर्ग महिला को दंतेल हाथी ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम
Gustakhi Maaf: अब बस अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Durg Breaking : विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के घर पर करोड़ों की चोरी, शादी में रायपुर गया था परिवार इधर हो गया कांड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?