ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

By Poonam Patel
Published: November 24, 2026
Share
कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण
कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण
SHARE

धमतरी। जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्रों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को नगरी प्रवास के दौरान ग्राम कुम्हड़ा स्थित प्रसिद्ध कुम्हड़ाईन दाई मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों के साथ बैठक कर मंदिर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजनों के बेहतर प्रबंधन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। समिति के सदस्यों ने बताया कि कुम्हड़ाईन दाई मंदिर क्षेत्र का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आस्थागत स्थल है। यहां प्रतिवर्ष दो बार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें धमतरी जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।

समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में शेड निर्माण की आवश्यकता बताई, ताकि धार्मिक आयोजनों, भंडारे एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों के दौरान लोगों को धूप और बारिश से बचाव के साथ बैठने की समुचित सुविधा मिल सके।

कलेक्टर ने समिति द्वारा रखे गए सुझावों पर सकारात्मक पहल करते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण तथा पेवर कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का विकास होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलती है और स्थानीय धार्मिक परंपराओं एवं आयोजनों को भी प्रोत्साहन मिलता है।

प्रस्तावित निर्माण कार्यों से मंदिर परिसर अधिक सुव्यवस्थित होगा तथा मेले एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा, एसडीएम नगरी मरकाम, जनपद पंचायत नगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विमल साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पद्म पुरस्कार-2027 : 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे नामांकन
काठमांडू नेपाल में अरपा पैरी की धार एवं रवीन्द्रनाट्यम संगीत की गूँज
गैस की किल्लत पर बोले सीएम साय- छत्तीसगढ़ में एलपीजी की कमी नहीं, जल्द सामान्य हो जाएगी स्थिति
मनमाना किराया वसूली का मामला: राउंड फिगर के नाम पर यात्रियों से हो रही लूट, सुविधाएं न मिलने पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को दो सप्ताह का मिला समय
शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, अग्निमित्रा पॉल सहित पांच विधायकों ने भी ली शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 41 # 24 Nov 2026
Next Article समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा, नियाद नेल्लानार पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें और कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें – कलेक्टर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?