ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर मास्टर प्लान 2031 : मुख्य सड़क मार्गों की विसंगतियों को दूर करने की पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर मास्टर प्लान 2031 : मुख्य सड़क मार्गों की विसंगतियों को दूर करने की पहल

By Mohan Rao
Published: November 23, 2026
Share
SHARE

प्रस्तावित संशोधन पर आम नागरिकों, भू-स्वामियों एवं संबंधित हितधारकों से दावा-आपत्ति और सुझाव आमंत्रित

रायपुर। रायपुर शहर के सुनियोजित विकास, भविष्य की यातायात आवश्यकताओं एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर विकास योजना (पुनर्विलोकित) 2031 के मार्ग संबंधी प्रावधानों में आवश्यक संशोधन की दिशा में राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। रायपुर मास्टर प्लान के अंतर्गत मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रस्तावित उपांतरण पर आम नागरिकों, भू-स्वामियों एवं संबंधित हितधारकों से दावा-आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।

रायपुर मास्टर प्लान 2021 का मूल प्रकाशन 7 अप्रैल 2008 को किया गया था। इस मास्टर प्लान का पुनर्विलोकन करते हुए योजना का पुनः प्रकाशन 24 जुलाई 2023 को किया गया। पुनर्विलोकित योजना के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं अनियमितताओं के परीक्षण के लिए राज्य शासन द्वारा 15 मार्च 2024 को संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया था। समिति को अनियमितताओं एवं विसंगतियों के संबंध में 170 से अधिक सुझाव एवं आवेदन प्राप्त हुए। समिति द्वारा मूल एवं पुनर्विलोकित विकास योजनाओं का तुलनात्मक परीक्षण करते हुए स्थल स्थिति, पूर्व स्वीकृत विकास अनुज्ञाओं, राजस्व अभिलेखों, वर्तमान भू-उपयोग, विद्यमान मार्गों एवं भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के परिप्रेक्ष्य में इन आवेदनों की जांच की गई। जांच के उपरांत समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत की गई है।

11 मार्गों को पुनः मास्टर प्लान में शामिल करने की अनुशंसा

जांच समिति ने पाया कि जुलाई 2023 में पुनर्विलोकित विकास योजना के अंतर्गत 11 मार्गों को विलोपित अथवा परिवर्तित किया गया था। सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के लिए इन मार्गों को आवश्यक पाए जाने पर समिति ने इन्हें मास्टर प्लान में पुनः सम्मिलित करने की अनुशंसा की है।

23 मार्गों की चौड़ाई वर्ष 2021 की योजना के अनुसार पूर्ववत करने की अनुशंसा

समिति के परीक्षण में पाया गया कि जुलाई 2023 में पुनर्विलोकित विकास योजना के अंतर्गत कुल 23 मार्गों की प्रस्तावित चौड़ाई में कमी की गई थी। सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से समिति ने इन मार्गों की चौड़ाई पूर्व योजना 2021 के अनुसार पूर्ववत करने की अनुशंसा की है।

10 मार्गों के अलाइनमेंट को पूर्ववत करने की अनुशंसा

जुलाई 2023 में पुनर्विलोकित विकास योजना के अंतर्गत 10 मार्गों के अलाइनमेंट में परिवर्तन किया जाना पाया गया। समिति ने इन मार्गों के अलाइनमेंट को पूर्ववत करने की अनुशंसा की है। इसके अंतर्गत MR-33 एवं MR-40 के अलाइनमेंट को पूर्व योजना 2021 के अनुरूप किए जाने की अनुशंसा भी शामिल है।

प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों के नाम एवं चौड़ाई संबंधी विसंगतियों के निराकरण की पहल

मास्टर प्लान 2021 में रायपुर शहर के प्रमुख मार्गों एवं प्रमुख चौक-चौराहों की तालिका में इन मार्गों के नाम सहित चौड़ाई का भी उल्लेख किया गया था। जुलाई 2023 में पुनर्विलोकित विकास योजना में इन तालिकाओं में कुछ स्थानों पर नाम तथा कई स्थानों पर चौड़ाई का उल्लेख विलोपित कर दिया जाना पाया गया। इससे विकास अनुज्ञा देने की प्रक्रिया में विसंगतियां आ रही हैं। समिति ने इन तालिकाओं को पूर्ववत करने की अनुशंसा की है। इसके अतिरिक्त मार्गों से इतर असंगत भूमि उपयोग, हरित क्षेत्र, जलाशय आदि विषयों पर भी आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनके संबंध में पृथक से कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम की धारा 23-क के तहत दावा-आपत्ति आमंत्रित

मार्गों से संबंधित समिति की अनुशंसाओं के आधार पर रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) में उपांतरण प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 23-क के अंतर्गत आम नागरिकों, भू-स्वामियों एवं संबंधित हितधारकों से निर्धारित प्रक्रिया एवं अवधि में दावा-आपत्ति तथा सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य विकास योजना में जनभागीदारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

चार कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी प्रस्तावित उपांतरण की प्रति

प्रस्तावित उपांतरण की प्रति कार्यालयीन समय में अवकाश दिवसों को छोड़कर अवलोकन के लिए आयुक्त, रायपुर संभाग, छत्तीसगढ़; कलेक्टर, जिला रायपुर; संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर तथा आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। इच्छुक व्यक्ति अपनी लिखित आपत्तियां एवं सुझाव निर्धारित 15 दिवस की अवधि के भीतर शासकीय कार्यदिवसों में उक्त कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकेंगे। राज्य शासन की इस पहल से रायपुर मास्टर प्लान के मार्ग संबंधी प्रावधानों में सामने आई विसंगतियों के निराकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप सुनियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के विजयादशमी उत्सव में मुख्यमंत्री शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल- कहा भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता
प्रशासन ने बदला धरना स्थल, केवल 100 से कम लोग ही ले सकेंगे प्रदर्शन में हिस्सा
CG big accident : शादी से लौट रहा था परिवार, ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं की मौत… 20 से अधिक घायल
छठ पर्व के लिए तैयार हुआ बैकुंटधाम का सूर्यकुंड, भारत की पवित्र 51 नदियों का जल गंगा आरती के साथ होगा समाहित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘वंदे मातरम शिविर’ में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले डिप्टी सीएम साव
Next Article सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी… एमपी के छतरपुर से पकड़ाया आरोपी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?