ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत, मार्केट में डिमांड का मिला फायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaigarh

दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत, मार्केट में डिमांड का मिला फायदा

By Mohan Rao
Published: November 23, 2026
Share
SHARE

शासन के उद्यानिकी विभाग से मिला तकनीकी मार्गदर्शन, 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर कमा रहे लाखों रुपए

रायगढ़। दूर तलक क्यारी में फैले खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत देखते ही बनती है। यह गेंदा के फूलों की क्यारी है, लैलूंगा विकासखंड के ग्राम-कोड़केल निवासी किसान विद्याधर पटेल की। जिन्होंने शासन के उद्यानिकी विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन लेते हुए गेंदा के फूलों की उम्दा खेती की है। वे 7 से 8 एकड़ में गेंदा के फूलों का उत्पादन कर रहे हैं। उनके खेतों में तैयार गेंदा फूल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों  सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, चांपा, कोरबा, अंबिकापुर और जशपुर के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा तक भेजे जा रहे हैं।

सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, संबलपुर और बरगढ़ सहित ओडिशा के कई क्षेत्रों में फूलों की नियमित आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि गेंदा फूल की खेती में एक एकड़ से लगभग 5 लाख रुपये तक की बिक्री होती है, जबकि प्रति एकड़ करीब 1 से 1.5 लाख रुपये तक लागत आती है। दशहरा से दीपावली तक फूलों की बहुत डिमांड रहती है। उन्होंने बताया कि सालाना लगभग 35 लाख तक कि आमदनी गेंदा की खेती से हो जाती है। सीजन के दौरान प्रतिदिन लगभग 12 से 15 वाहनों में फूल भेजे जाते हैं। इस खेती से वे स्वयं बेहतर आमदनी अर्जित करने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।

किसान विद्याधर पटेल ने बताया कि वे पहले सब्जी-भाजी की खेती कर रहे थे। इस दौरान रायपुर और रायगढ़ में शासन द्वारा आयोजित कृषि प्रदर्शनी में गमलों के माध्यम से सब्जियों की खेती का प्रदर्शन भी करते थे। इन्हीं प्रदर्शनी में गेंदा फूल की अच्छी मांग और बिक्री देखकर इसकी व्यावसायिक खेती शुरू करने के लिए प्रेरित हुए। इसके बाद उन्होंने गेंदा फूल की खेती शुरू की और अनुभव के साथ धीरे-धीरे इसका रकबा बढ़ाते चले गए। शुरुआती दौर में गेंदा फूल की खेती के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। समय पर बिक्री नहीं होने से फूल खराब होने और लागत डूबने का खतरा भी रहता था। इस समस्या का समाधान निकालते हुए उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन लेकर उन्होंने नवीन वैज्ञानिक तरीके से पॉलीबैग में पौधे तैयार करना शुरू किया।

इसका फायदा यह हुआ कि दीपावली के दौरान फूलों की बिक्री नहीं होने पर भी बाद में उन्हें बाजार में बेचा जा सकता है। इस तकनीक से उत्पादन और बिक्री के बीच बेहतर तालमेल बना और नुकसान की आशंका कम हुई। खेतों में पाइपलाइन बिछाने के साथ आवश्यकता के अनुसार ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई की व्यवस्था भी की गई है। गेंदा फूल की खेती के अलावा विद्याधर पटेल लगभग 4 से 5 एकड़ में मौसमी सब्जियों का उत्पादन भी करते हैं। इसमें भिंडी, बरबट्टी, पत्तागोभी और फूलगोभी प्रमुख हैं। गेंदा फूल का सीजन समाप्त होने के बाद वे सब्जियों की खेती और बिक्री पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक छत्तीस भाजी भी उन्होंने अपनी बाड़ी में तैयार की है। इस तरह फूलों और सब्जियों की खेती के माध्यम से उन्होंने अपनी आय के लिए अलग-अलग रास्ते तैयार किए हैं। यह इस बात की बानगी है कि खेती में नई सोच, मेहनत और बाजार की मांग के अनुरूप बदलाव किया जाए तो इसे बेहतर आमदनी का जरिया बनाया जा सकता है।

राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
हड़ताल होगी खत्म! मंत्री अकबर करेंगे सीएम बघेल से बात, हजारों स्वास्थ्यकर्मी हुए थे बर्खास्त
प्रधानमंत्री जनमन : छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में होगा मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
भिलाई में 21 हजार भक्तों के साथ होगा सुंदरकाण्ड पाठ, सांसद विजय बघेल ने बताया कैसा होगा कार्यक्रम
वंदे भारत की बार-बार टूटती नाक, इसे कार्बल स्टील से क्यों नहीं बनाया गया? सरकार ने बताई वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महासमुंद में धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर कार्रवाई, बड़ी मात्रा में धान जब्त
Next Article ड्रा पर समाप्त हुआ भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट, मिचेल-फिलिप्स ने विकेट के लिए तरसाया

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?