ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईपीएफओ ने घटाई न्यूनतम बैलेंस की सीमा, नौकरी के दौरान निकाल सकेंगे 90 फीसदी राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedNational

ईपीएफओ ने घटाई न्यूनतम बैलेंस की सीमा, नौकरी के दौरान निकाल सकेंगे 90 फीसदी राशि

By Mohan Rao
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

नईदिल्ली। नौकरीपेशा लोग अब पीएफ से ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे। EPFO ने 55 साल से कम उम्र के कर्मचारियों के लिए नौकरी के दौरान विड्रॉल की लिमिट 75% से बढ़ाकर 90% कर दी है। यानी ईपीएफओ ने न्यूनतम बैलेंस की सीमा 25 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दी है।  इसके अलावा, पीएफ से पैसा निकालने के लिए अब 1 साल तक नौकरी करने की शर्त नहीं रहेगी। नए नियम के तहत अब PF मेंबर बनने के सिर्फ 2 महीने बाद ही आप बेरोजगारी की स्थिति में पैसा निकाल पाएंगे।

बोर्ड ने पीएफ खाते से आंशिक या आवश्यकता-आधारित निकासी करने वाले सदस्यों के लिए न्यूनतम बैलेंस का दायरा काफी लचीला कर दिया है।  पहले सदस्यों को अपने पीएफ खाते में कम से कम 25 फीसदी रकम रखना अनिवार्य होता था। नए फैसले के तहत इस अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस की सीमा को घटाकर मात्र 10 फीसदी कर दिया गया है। इस कटौती के बाद अब सदस्य अपनी कुल जमा पूंजी का 90 फीसदी तक हिस्सा जरूरत पड़ने पर निकाल सकेंगे, जिससे अचानक आई वित्तीय दिक्कतों के समय ज्यादा नकदी उपलब्ध हो सकेगी।

ईपीएफओ ने नौकरी छूटने की स्थिति में भविष्य निधि का पूरा पैसा निकालने की प्रतीक्षा अवधि (वेटिंग पीरियड) को घटाकर फिर से 2 महीने कर दिया है। पिछला फैसला वापस: गौरतलब है कि अक्तूबर 2025 में ईपीएफओ ने अंतिम पीएफ सेटलमेंट के लिए बेरोजगारी की न्यूनतम अवधि को 2 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दिया था। इस कारण कर्मचारियों को पूरा पैसा निकालने के लिए एक साल तक इंतजार करना पड़ रहा था।

नई व्यवस्था के तहत बोर्ड ने उस फैसले को वापस लेने की मंजूरी दे दी है। अब कोई भी सदस्य नौकरी छूटने के बाद दो महीने तक बेरोजगार रहने पर अपने अंतिम पीएफ सेटलमेंट के लिए क्लेम दाखिल कर सकेगा। इसी प्रकार पेंशन फंड की पूरी रकम निकालने के लिए तय न्यूनतम 36 महीने की प्रतीक्षा अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह पूर्ववत जारी रहेगी।

जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास पर बोले पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश ने खूब सुने थे ताने, अब लोग भरेंगे इंटरनेशनल उड़ानें
हर निवाले की बचत जरुरी….”भोजन का सही सम्मान उसकी बर्बादी न करके और उसे प्रेम से ग्रहण करके किया जाता है।”
बेनतीजा खत्म हो गई कांग्रेस की अहम् चुनावी बैठकें, अब सीईसी करेगी फैसला
बड़ा फैसला: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास तेज करने की तैयारी, वन भूमि के डायवर्जन को केंद्र ने दी अनुमति
पाकिस्तान से भिड़ेगी बालोद की किरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना : खिलाड़ियों को मिलेगी 20 से 75 हजार तक की खेलवृत्ति… 30 नवंबर तक करें आवेदन
Next Article छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?