ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में  ई-बस का हुआ ट्रायल : सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 20 बसों को मिली मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में  ई-बस का हुआ ट्रायल : सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 20 बसों को मिली मंजूरी

By Mohan Rao
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

भिलाई। पीएम ई-बस सेवा के तहत बुधवार को भिलाई में ई- बस का ट्रायल किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह की मौजूदगी में सफल ट्रायल हुआ। पहले चरण में 20 बसों का संचालन शुरू करने की योजना है। कुल 50 बसें दुर्ग भिलाई की अलग अलग रूटों पर चलेंगी। ई-बस सेवा शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को सस्ती, सुलभ एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में ई-बस सेवा प्रारंभ की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम भिलाई को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 20 ई-बसों को सड़कों पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगम द्वारा विभिन्न मार्गों का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। ई-बस सेवा प्रारंभ करने की दिशा में आज नगर पालिक निगम भिलाई को ट्रायल के लिए एक इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराई गई, जिसका कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज बस स्टैंण्ड में अवलोकन किया।

इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने ई.बस में सवार होकर नेहरू नगर चौंक, सूर्या माल, शंकराचार्य कालेज, धमधा रोड, ग्रीन चौंक, दुर्ग रेल्वे स्टेशन, दुर्ग बस स्टेण्ड, राजेन्द्र प्रसाद चौंक, थगड़ा बांध, पंथी चौंक होते हुए रिसाली तक ट्रायल किया गया। यह ट्रायल ई-बस सेवा के सुचारू संचालन की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ई-बस सेवा शुरू होने से भिलाई एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन के लिए एक बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसें होने के कारण पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने के साथ ही शहर में स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

रूट चार्ट के अनुसार बसों के संचालन की आगामी तैयारियां की जा रही हैं। ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित योजना के अनुरूप ई-बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इससे भिलाई शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को सुविधाजनक यातायात का एक बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। इस अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अब कपिल सिब्बल की कांग्रेस हाईकमान को नसीहत, कहा- लीडरशिप नहीं सुनेगी तो कुछ नहीं बचेगा
दुधिया रोशनी से नहाया नवीन कॉलेज व आईटीआई ग्राउंड, विधायक देवेन्द्र की पहल पर वर्षों की मांग हुई पूरी
टोक्यो ओलंपिक: पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं
गृहमंत्री शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद, बोले- यहां की इमली खट्टी नहीं बल्कि मीठी है
फिर एक बार बैंकों ने की हड़ताल की घोषणा, इस हफ्ते दो दिन बैंक रहेगा बंद… जानें क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पकड़ाया एमपी का धान,  75 बोरी धान के साथ वाहन भी जब्त

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?