ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

By Mohan Rao
Published: November 16, 2026
Share
SHARE

बालोद जिले में पहले दिन 750 किसानों से 2,489.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी

बालोद। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले ही दिन बालोद जिले ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जिले में धान खरीदी की शुरुआत बेहद उत्साहजनक रही और प्रदेशभर के तुलनात्मक आंकड़ों में बालोद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व और प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते जिले के 130 धान उपार्जन केंद्रों पर पहले दिन कामकाज सुचारू रूप से संचालित हुआ।

बालोद जिले के 130 उपार्जन केंद्रों में 750 किसानों से कुल 2,489.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। पूरे प्रदेश में पहले दिन कुल 20,282.36 मीट्रिक टन धान खरीदा गया, जिसमें अकेले बालोद जिले की हिस्सेदारी लगभग 12.27 प्रतिशत रही। मार्कफेड की 15 नवंबर की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, राजनांदगांव जिला (2,658.08 मीट्रिक टन) के बाद बालोद जिला (2,489.08 मीट्रिक टन) दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद महासमुंद (2,087.64 मीट्रिक टन) और धमतरी (1,998.32 मीट्रिक टन) का स्थान रहा।

किसानों ने अपनाया डिजिटल माध्यम 

धान खरीदी के पहले दिन डिजिटल सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। पहले दिन कुल 848 टोकन जारी किए गए थे, जिसके जरिए 3,074.06 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित थी। इनमें से 792 टोकन किसानों ने स्वयं ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के जरिए प्राप्त किए, जबकि 56 टोकन सेवा सहकारी समितियों द्वारा जारी किए गए। गौरतलब है कि धान बेचने वाले 90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने डिजिटल माध्यम का उपयोग किया। ऐप से टोकन प्राप्त करने वाले 698 किसानों ने 2,294.40 मीट्रिक टन धान बेचा, जबकि समितियों के टोकन के जरिए 52 किसानों ने 194.68 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया।

प्रशासन की पुख्ता और पारदर्शी तैयारियां

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के तहत सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वाेपरि रखा गया है। केंद्रों पर बारदाना, तौल मशीन, पेयजल, छाया और अन्य बुनियादी सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। साथ ही, अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य धान खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और किसान-हितैषी बनाना है। पहले ही दिन प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने से न केवल जिला प्रशासन के प्रयासों को बल मिला है, बल्कि आने वाले दिनों में इस अभियान के और अधिक सफल होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Big news : मेडिकल स्टोर्स पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक दुकान का लाइसेंस निरस्त, 7 दुकान निलंबित
केडी पब्लिक स्कूल में प्रवेश पर विशेष छूट
बेसिक और प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से आयेगी अपराधों में कमी : डीजीपी डीएम अवस्थी
Big Breaking: भिलाई में ट्रक की चपेट में आई महिलाएं, ट्रक सहित चालक गिरफ्तार
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
Next Article धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन सख्त, धमतरी में 1660 कट्टा धान जब्त

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?