ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeaturedRaipur

धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

By Poonam Patel
Published: November 16, 2026
Share
किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता, उपार्जन केंद्रों में सुगम और पारदर्शी खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम
किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता, उपार्जन केंद्रों में सुगम और पारदर्शी खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की उत्साहजनक शुरुआत हुई है। खरीदी के पहले ही दिन जिले के 688 किसानों से 2 हजार 629 मीट्रिक टन अर्थात 26 हजार 290 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। किसानों की सक्रिय भागीदारी से उपार्जन केंद्रों में पहले दिन से ही चहल-पहल दिखाई दी।

राज्य सरकार की किसान हितैषी महत्वपूर्ण निर्णय से किसानों में खुशी है। अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एकसमान 13 हजार 839 रुपए की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम मात्रा में धान उपार्जन के लिए उपलब्ध कराता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसानों में अपनी उपज बेचने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन जिले के 102 उपार्जन केंद्रों में 688 किसानों ने टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन किसानों से धान का उपार्जन किया गया। प्रशासन द्वारा किसानों को खरीदी केंद्रों में अनावश्यक प्रतीक्षा और परेशानियों से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

दूसरे दिन बढ़ी किसानों की भागीदारी, 36 हजार 707 क्विंटल से अधिक धान खरीदी प्रस्तावित

धान खरीदी के दूसरे दिन 16 नवंबर के लिए किसानों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में 1 हजार 15 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए टोकन प्राप्त किए हैं। इन किसानों से कुल 3 हजार 670.78 मीट्रिक टन अर्थात 36 हजार 707.80 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन टोकन प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या में लगभग 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि किसानों की बढ़ती भागीदारी और खरीदी प्रक्रिया के प्रति उत्साह को प्रदर्शित करती है।

1.31 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को मिलेगा धान खरीदी व्यवस्था का लाभ

धमतरी जिले में इस खरीफ विपणन वर्ष के लिए कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। इतनी बड़ी संख्या में किसानों की उपज का सुव्यवस्थित उपार्जन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

रकिसानों को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की सतत निगरानी

जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्रों में तौल व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, पेयजल, छाया और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, वास्तविक किसानों को योजना का लाभ दिलाने तथा धान के सुचारु उपार्जन के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित टोकन और तिथि के अनुसार ही अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचें तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करें।

धान खरीदी के पहले दिन उत्साहजनक उपार्जन और दूसरे दिन के लिए बड़ी संख्या में जारी टोकन यह संकेत दे रहे हैं कि जिले में खरीदी अभियान ने शुरुआती दौर में ही गति पकड़ ली है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत की उपज बेचने के लिए सहज, सुविधाजनक और भरोसेमंद व्यवस्था उपलब्ध हो तथा धान खरीदी का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे।

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर
डायरिया से हुई मौतों में मुआवजा दे सरकार, स्वतंत्र छात्र संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रखी मांग
सर्वोदयी नेता स्वर्गीय पंथराम वर्मा को श्रद्धांजलि देने मटंग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ
रक्षाबंधन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का तोहफा: बंदी भाइयों से वीडियो कॉलिंग व फोन पर बात कर सकेंगी बहनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए छठी मैया से की प्रार्थना लोक आस्था के छठ महापर्व पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया संध्या अर्घ्य

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?