ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदी, पहले ही दिन सरगुजा जिले में किसानों ने उत्साह से बेचा धान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदी, पहले ही दिन सरगुजा जिले में किसानों ने उत्साह से बेचा धान

By Poonam Patel
Published: November 15, 2026
Share
पहले ही दिन सरगुजा जिले में किसानों ने उत्साह से बेचा धान
पहले ही दिन सरगुजा जिले में किसानों ने उत्साह से बेचा धान
SHARE

अम्बिकापुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत  सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से हो गया है। धान खरीदी के पहले दिन आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेंड्राकला में किसानों ने उत्साह के साथ अपनी उपज का विक्रय किया। खरीफ विपणन में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था किसानों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रही है। किसान अब अपने मोबाइल से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं और निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर आसानी से धान बेच रहे हैं। इससे टोकन के लिए समिति के बार-बार चक्कर लगाने और अनावश्यक इंतजार करने की समस्या से राहत मिली है।

आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मेंड्राकला के अंतर्गत 11 गांवों के 1365 किसान पंजीकृत हैं। समिति से मेंड्राकला, मुड़ेसा, लब्जी, भिट्ठी कला, कृष्णापुर, जोगीबांध, झुमरपारा, उदयपुर ढाप, केराकछार और जगदीशपुर सहित आसपास के गांवों के किसान जुड़े हैं। धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही समिति में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। व्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

ऑनलाइन टोकन से 18 क्विंटल धान बेचने पहुंचे सखाराम राजवाड़े

ग्राम जोगीबांध निवासी किसान सखाराम राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन कटवाया था। टोकन के अनुसार वे निर्धारित तिथि पर अपना धान लेकर समिति पहुंचे। उन्होंने 18 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया था। धान खरीदी के पहले दिन ही सुबह उनकी उपज की खरीदी प्रक्रिया पूरी हुई। सखाराम ने बताया कि समिति में सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। अब किसान घर बैठे मोबाइल से टोकन प्राप्त कर अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित तिथि पर धान बेच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिए जाने से किसानों को काफी आर्थिक सहयोग मिल रहा है। इससे परिवार के भरण-पोषण और बेहतर जीवनयापन में मदद मिलती है। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर मिठाई वितरण से भी किसानों में उत्साह रहा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

समिति के चक्कर लगाने की परेशानी से मिली राहत, सतीश राजवाड़े ने जताया संतोष

ग्राम मुड़ेसा निवासी किसान सतीश राजवाड़े भी धान खरीदी के प्रथम दिवस 15 नवंबर को अपनी उपज लेकर समिति पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को बड़ी सुविधा मिली है। पहले टोकन कटवाने के लिए समिति जाना पड़ता था, लेकिन अब किसान स्वयं अपने मोबाइल से घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

सतीश राजवाड़े ने बताया कि वे अपने पिता की ओर से धान बेचने पहुंचे हैं। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे स्वयं नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। समिति में उपलब्ध सुविधाएं और धान खरीदी की व्यवस्था भी संतोषजनक है।उन्होंने धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

डिजिटल सुविधा से पारदर्शी और सुगम हो रही धान खरीदी

जिले में धान खरीदी को किसानों के लिए सरल, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसान घर बैठे अपनी धान बिक्री की तिथि निर्धारित कर पा रहे हैं। वहीं 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

मेंड्राकला सहकारी समिति में धान खरीदी के पहले दिन किसानों की सक्रिय भागीदारी और संतुष्टि से स्पष्ट है कि डिजिटल सुविधाओं और बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसानों को सहूलियत मिल रही है। शासन की किसान हितैषी व्यवस्थाएं अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही उनकी आर्थिक समृद्धि का आधार बन रही हैं।

भूकंप के तेज झटकों से दहला टोक्यो, 6.8 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
CG big accident : आमने-सामने से भिड़ी दो बाइक, दोनों बाइक चालकों की मौत, पीछे बैठा युवक घायल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सी-मार्ट का लोकार्पण
डिजिटल तकनीक से आसान हुआ रेलवे का सफर, यात्रियों को मिल रही है स्टेशनों पर ट्रेनों की वास्तविक जानकारी
अंबिकापुर में कैदी शिफ्ट करने गए दुर्ग के पुलिस कर्मी बस स्टैंड पर नशे में धुत मिले, एसएसपी ने किया सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टी-20 के बाद न्यूजीलैंड में भारत ने वनडे सीरीज भी जीती, 22 रनों से जीता पांचवां मैच
Next Article कलेक्टर ने किसानों को शाल ओढ़ाकर किया आत्मीय स्वागत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई केंद्र में पहुंचकर किसानों से की चर्चा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?