ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading:  धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 6691 गाँवों का हो रहा है कायाकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 6691 गाँवों का हो रहा है कायाकल्प

By Mohan Rao
Published: November 12, 2026
Share
SHARE

रायपुर। देश के जनजातीय (आदिवासी) बहुल गाँवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की अति-महत्वाकांक्षी पहल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में भी विकास कार्यों को तेजी से गति मिल रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया था। इस व्यापक योजना का मुख्य लक्ष्य देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों के 63 हजार से अधिक जनजातीय बहुल गाँवों का आगामी 5 वर्षों में सर्वांगीण विकास करना है।

छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस महत्वाकांक्षी अभियान में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा निर्देर्शो के तहत राज्य के सभी 32 जिलों के 6,691 गाँवों को शामिल किया गया है। इस अभियान के माध्यम से व्यक्तिगत और सामुदायिक अधिकारों का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 17 केंद्रीय मंत्रालयों की 25 से अधिक योजनाएं और गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख लाभ और सेवाएँ सुलभ कराई जा रही हैं।आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन धन खाता, और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) महत्वपूर्ण दस्तावेज व कार्ड बनाए गए हैं।

स्वास्थ्य व बीमा सुरक्षा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड (PM-JAY), टीकाकरण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और रायपुर स्थित IIIT में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम और उपचार के लिए सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस की स्थापना (01 स्वीकृत) की गई है। पेंशन व सामाजिक कल्याण के तहत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और समेकित बाल विकास सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बुनियादी ढांचा व आजीविका के रूप में सभी पात्रों को पक्के आवास, स्वच्छ जल आपूर्ति, घरों का विद्युतीकरण, नई सौर ऊर्जा योजना, मोबाइल चिकित्सा इकाइयाँ, आंगनबाड़ी केंद्र, हॉस्टल, पोषण वाटिका, एलपीजी कनेक्शन, भारत नेट, स्किल इंडिया मिशन, सतत कृषि, मछली पालन सहायता और वन अधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वय किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास विभाग को मिली स्वीकृतियों का विवरण

भारत सरकार द्वारा इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को विभिन्न कार्यों और गतिविधियों के लिए 733.258 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके अंतर्गत कुल 1,413 स्वीकृत कार्य शामिल हैं। छात्रावास और आश्रमों के बुनियादी ढांचे का उन्नयन, स्कूलों में 226 अतिरिक्त कक्षाएँ, 50 सीटों वाले नए 186 छात्रावास/आश्रम, 226 विद्यालयों में शौचालय,12 शिक्षक/स्टाफ छात्रावास, 236 फर्नीचर कार्य, 290 मरम्मत कार्य कराए गए हैं। जनजाति बहुउद्देशीय विपणन केन्द्र (05) नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बलरामपुर और जशपुर में स्थापित किए जा रहे हैं।

वन अधिकार अधिनियम

अधिनियम के क्रियान्वयन और मजबूती के लिए 231 स्वीकृतियाँ दी गई हैं। इस वृहद अभियान और वित्तीय स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में निवासरत जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आएगा तथा उन्हें शासन की हर कल्याणकारी योजना का शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि “जनजातीय समाज का उत्थान और उनके जीवन में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल रही है।”

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी रश्मिका मंदाना की क्लास, आखिर क्या है मामला…
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों परराहत की उम्मीद.. उत्पाद शुल्क में कटौती की सिफारिश…. पांच रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल
Congress Workers Conference: गृहमंत्री ने कहा कि बताएं मेरी क्या गलती है और बैठक का बताया उद्देश्य
कोरोना संक्रमण को लेकर विधायक वोरा ने की स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा…. सीएमएचओ के साथ रोकथाम पर किया मंथन
छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण का रास्ता साफ, मिली प्रशासकीय स्वीकृति, 83 करोड़ का बजट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व स्कूटी सहित 3 लाख से ज्यादा का सामान जब्त
Next Article छत्तीसगढ़ में हुआ मतदाता सूची का  ड्राफ्ट प्रकाशन, 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?