ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छठ पर्व की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

छठ पर्व की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

By Poonam Patel
Published: November 12, 2026
Share
गोताखोरों की तैनाती सहित घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश
गोताखोरों की तैनाती सहित घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश
SHARE

सूरजपुर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर कलेक्टर रेना जमील ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेण नदी स्थित छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से चर्चा कर पर्व के आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने घाटों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा के लिए नगर सैनिकों एवं पुलिस बल की तैनाती, मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, सुचारू यातायात के लिए आवागमन मार्ग निर्धारित करने तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने घाटों पर विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य टीम की तैनाती और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा। साथ ही जलाशय में सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोरों की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सहज, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सूरजपुर के उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, नगर पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल सचिवालय को हाईकोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर ने कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष
भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘निवार’….. चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जलजमाव
मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को ढेर करने पर सीएम साय ने दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद गिन रहा अंतिम सांसें
सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला
शिक्षा विभाग ने शिक्षक के वायरल ऑडियों को लिया गंभीरता से, शिक्षक नंद कुमार साहू निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महादेव बेटिंग केस : सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next Article भारत सरकार के प्रतिनिधि ने विकसित ग्राम पंचायत योजना निर्माण संबंधी दिया मार्गदर्शन विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?