ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु भैया से मिले सम्मान और प्रोत्साहन ने बढ़ाया आत्मविश्वास, शाहिदा ने जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

मुख्यमंत्री विष्णु भैया से मिले सम्मान और प्रोत्साहन ने बढ़ाया आत्मविश्वास, शाहिदा ने जताया आभार

By Poonam Patel
Published: November 11, 2026
Share
डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम
डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम
SHARE

अम्बिकापुर। सशक्त महिलाएं न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अब आजीविका के पारंपरिक साधनों से आगे बढ़कर डिजिटल और बैंकिंग सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इससे महिलाओं को नई पहचान मिलने के साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिल रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बटवाही की सुश्री शाहिदा बेगम भी ऐसी ही सशक्त महिला हैं, जो अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से भेजी गई ‘विष्णु की पाती’ ने शाहिदा बेगम की खुशियों को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है। मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय संदेश को शाहिदा ने अपने लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया है।

डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण समाज में बदलाव की बन रहीं सहभागी

सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बटवाही की रहने वाली शाहिदा बेगम अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं और बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में इस प्रकार की महिला सेवा प्रदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन सेवाओं से ग्रामीण नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही आवश्यक कार्यों को पूरा करने की सुविधा मिलती है।

डिजिटल सेवाओं से जुड़कर महिलाएं न केवल स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण समाज में अपनी सक्रिय भूमिका भी स्थापित कर रही हैं। शाहिदा बेगम का प्रयास दर्शाता है कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं तकनीक आधारित कार्यों में भी अपनी पहचान बना सकती हैं। मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस स्नेहपूर्ण संदेश से शाहिदा बेगम बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह विशेष सम्मान की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों को पहचान दी और परिवार के लिए भी शुभकामनाएं भेजीं। यह प्रोत्साहन उन्हें आगे भी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री विष्णु भैया का तहे दिल से धन्यवाद—शाहिदा बेगम

‘विष्णु की पाती’ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए शाहिदा बेगम ने कहा,  मुख्यमंत्री विष्णु भैया जी ने मेरे अटल डिजिटल केंद्र और बीसी सखी के कार्यों की सराहना करते हुए मुझे ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से सम्मानित किया है। उन्होंने मेरी माताजी के अच्छे स्वास्थ्य और मेरे बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।

सशक्त महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा ग्रामीण समाज

महिला सशक्तिकरण का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रूपों में दिखाई दे रहा है। महिलाएं आज स्वरोजगार, आजीविका, डिजिटल सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर परिवार की आर्थिक मजबूती के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से भेजी गई ‘विष्णु की पाती’ ऐसे ही प्रयासों को सम्मान और प्रोत्साहन देने का माध्यम बन रही है। शाहिदा बेगम जैसी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह संदेश देती है कि सशक्त नारी केवल अपने परिवार की प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता भी रखती है।

काल बनी बारिश: नौ मजदूर घर में जिंदा दफन, अब तक 16 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
ओड़िशा एनकाउंटर पर बोले सीएम साय- शीर्ष नक्सली नेता गणेश उइके का न्यूट्रलाइजेशन नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार
मॉर्निंग विजिट से खुली सफाई की पोल : आयुक्त ने दो ठेकेदारों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
मारपीट करने वाले पार्षद पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, आत्महत्या करने टॉवर पर चड़ा पीड़ित… सांसद ने दी समझाइश
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल: रिसाली निगम को विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में नाबालिग बच्ची का रेप, सांस्कृतिक कार्यक्रम से उठा ले गए तीन युवक, सभी गिरफ्तार
Next Article खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?